'सलमान खान के साथ अफेयर था और अब ये बच्चा हुआ', जब सरेआम इस फेमस एक्ट्रेस पर लगा ऐसा आरोप

Salman Khan and Bhagyashree: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस भाग्यश्री की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर आते ही लोगों का दिल जीत लिया था। सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी फिल्म 'मैंने प्यार किया' में नजर आई थी। इस फिल्म ने दोनों को रातोंरात स्टार बना दिया था।

पहली फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने कर ली थी शादी
आपको बता दें कि भाग्यश्री ने अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद ही शादी कर ली थी और कुछ महीने बाद वो प्रेग्नेंट भी हो गई थीं। फिलहाल उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Salman Khan and Bhagyashree

भाग्यश्री ने बॉलीवुड छोड़ दिया था

फिल्म 'मैंने प्यार किया' साल 1989 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। दोनों ने अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से आग लगा दी थी। लेकिन इस फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने बॉलीवुड छोड़ दिया था और बिजनेसमैन हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली थी।

भाग्यश्री के बच्चे को लेकर उठा था ऐसा सवाल

-आपको बात दें कि भाग्यश्री और उनके पति हिमालय के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया है कि जब उन्होंने अपने बेटे अभिमन्यु को जन्म दिया था तो उनसे मिलने के लिए एक पत्रकार अस्पताल में पहुंच गई थी।

-भाग्यश्री ने बताया- वो पत्रकार अभिमन्यु के जन्म के बाद ही अस्पताल में मेरे रूम में पहुंच गई थी। उसने मुझसे और वहां बैठे मेरे पति से सलमना खान को लेकर एक शॉकिंग सवाल पूछा था। उसका सवाल सुनकर हम सभी हैरान हो गए थे।

-भाग्यश्री ने आगे कहा- पत्रकार अंदर आई और उसने हिमालय से पूछा कि आपको कैसा लगता है कि आपकी पत्नी का कुछ समय पहले तक सलमान खान के साथ अफेयर था और अब उनको बच्चा हुआ है। आप इसको लेकर क्या कहना चाहते हैं।

सलमान खान को लेकर कही गई थी ऐसी बात

-भाग्यश्री ने कहा- मैं उस पत्रकार की बात सुनकर हैरान हो गई थी। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। भाग्यश्री ने आगे कहा- सलमान खान बहुत ही जेंटलमैन इंसान हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी वह बहुत की चुपचाप रहते थे। वह बहुत ही शालीन इंसान है। हम दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे।

-भाग्यश्री ने कहा- मुझे नहीं पता कि लोग इस तरह की बातें कैसे कर लेते हैं। लोग ऐसी बातें करके किसी को तकलीफ कैसे पहुंचा सकते हैं। इस घटना ने भाग्यश्री के मन में गहरा असर डाला था और इसके बाद ही उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर रहने का फैसला कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+