क्या जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं अंकिता लोखंडे? बिग-बॉस 17 के बाद एक्ट्रेस ने दिया हिंट, जानें क्या कहा
Salman Khan Advice Ankita Lokhande: बिग-बॉस 17 में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे काफी चर्चा में बनी हुई थी। शो में आए दिन उनके पति विक्की जैन से झगड़े होते रहते थे। यहां तक कि एक बार विक्की एक्ट्रेस पर हाथ भी उठाने वाले थे। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुए।
शो खत्म होने के बाद भी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन लगातार सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह शो खत्म होने के बाद वह दोनों सलमान खान से मिले थे। उस दौरान एक्टर ने सलाह दी कि दोनों को बच्चा कर लेना चाहिए।

हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट शो में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए। भारती ने कहा कि उन्हें खुशी है कि दोनों शो में गए और शो के बाद दोनों का प्यार और भी ज्यादा बढ़ चुका है कि अब एक गोला तो आ जाना चाहिए। ये सुनकर अंकिता लोखंडे की हंसी छूट जाती है।
अंकिता लोखंडे ने बताया कि जब वह विक्की के साथ सलमान खान से शो के बाद मिले थे तो उन्होंने बच्चा करने की सलाह दी थी। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, 'हां इस बारे में सोचा जाएगा। इससे उनका मतलब था कि बच्चा आने से रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है।' एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि उनके माता-पिता भी चाहते हैं वह जल्दी से उन्हें खुशखबरी दें।
बता दें कि, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की बिग-बॉस 17 में कपल के तौर पर एंट्री हुई थी। इस शो के दौरान दोनों अपने आपसी झगड़ों की वजह से खूब चर्चा में रहे। फैंस को लगने लगा था कि शो के बाद दोनों का तलाक हो जाएगा। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। शो के बाद दोनों की बॉन्डिंग और भी ज्यादा स्टॉन्ग हो गई। अब फैंस भी इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब कपल गुड न्यूज देगा।












Click it and Unblock the Notifications