सलमान खान की 5 फिल्में जो कभी नहीं हो पाईं रिलीज, कभी हीरोइन की शादी तो कभी डायरेक्टर की मौत ने रोका काम
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर पर पिछले दिनों कुछ हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। हालांकि इस घटना में सलमान खान और उनके परिवार के सदस्यों को कुछ नहीं हुआ था। पुलिस ने इस मामले से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच सलमान खान ने फिल्म सिकंदर की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
सलमान खान इंडस्ट्री के महंगे स्टार्स में से एक
आपको बता दें कि सलमान खान के पास फिल्मों की लाइन लगी रहती है। सलमान खान ने अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। उनके पास खुद बड़े-बड़े फिल्ममेकर और डायरेक्टर अपनी फिल्मों के ऑफर लेकर आते हैं। सलमान खान इस इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार्स में से एक हैं। उनसे साथ हर बड़ा फिल्ममेकर, डायरेक्टर और हीरोइन काम करना चाहती हैं।

सलमान खान की ऐसी फिल्में जो कभी नहीं हुई रिलीज
सलमान खान ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के बाद सलमान खान को कई महीनों तक खाली हाथ बैठना पड़ा था। पहली फिल्म के बाद सलमान खान के पास कई फिल्मों की लाइन लग गई थी। उन्होंने इन फिल्मों को साइन भी किया था। लेकिन, इसी बीच उनकी कुछ फिल्में बनने से पहले ही बंद हो गई। आइए आपको बताते हैं सलमान खान की उन फिल्मों के बारे में जिन्हें कभी सिनेमाघर नसीब ही नहीं हो पाया।
'रण क्षेत्र'
सलमान खान और भाग्यश्री फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद ही सलमान और भाग्यश्री रातोंरात स्टार बन गए थे। इसके बाद दोनों ने साथ में एक और फिल्म साइन की थी, जिसका टाइटल 'रण क्षेत्र' था, लेकिन, इसी बीच भाग्यश्री ने शादी कर ली और इसी के साथ फिल्म भी रुक गई। फिर ये फिल्म कभी बन ही नहीं पाई। कहा जाता है कि भाग्यश्री के मना करने के बाद डायरेक्टर को फिल्म के लिए कोई हीरोइन ही नहीं मिली थी।
'सैंया'
सलमान खान ने हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा के साथ भी एक फिल्म साइन की थी जिसका नाम 'सैंया' था। प्रतिभा सिन्हा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं। फिल्म का मुहूर्त भी शूट हुआ लेकिन इसी बीच हीरोइन के लाइफ में कुछ ऐसा हुआ कि ये फिल्म कभी बन ही नहीं पाई। हालांकि एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हुआ था, इस बारे में कभी पता नहीं चल पाया।
'घेराव'
साल 1991 में सलमान खान फिल्म 'खामोशी' के बाद राजकुमार संतोषी के साथ 'घेराव' मूवी में काम करने वाले थे। फिल्म का मुहूर्त शूट भी हुआ लेकिन मूवी की शूटिंग कभी शुरू ही नहीं हो पाई।
'आंख मिचौली'
सलमान खान फिल्म 'आंख मिचौली' में भी काम करने वाले थे। इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में दिखाई देते, लेकिन इसकी कहानी को लेकर सुपरस्टार को कुछ डाउट थे और बाद में ये फिल्म कभी बन ही नहीं पाई।
'दस'
मुकुल आनंद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और संजय दत्त के साथ फिल्म 'दस' बनाना चाहते थे लेकिन कहा जाता है कि डायरेक्टर की मौत के साथ ही ये फिल्म भी बंद हो गई थी। इसकी शूटिंग कभी हो ही नहीं पाई।












Click it and Unblock the Notifications