Salaar Trailer: प्रभास की 'सालार' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, KGF को दे रहा है मात, एक्शन सीन्स ने मचाई तबाही
Salaar Trailer Out: साउथ के सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। प्रभास जल्द ही फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म में लीड हीरो के तौर पर प्रभास नजर आ रहे हैं। प्रभास के फैंस एक बार फिर से उनका एक्शन रूप देखकर काफी खुश हो गए हैं।
प्रभास की 'सालार' का दमदार ट्रेलर रिलीज
प्रभास की फिल्म 'सालार' का ट्रेलर 3 मिनट 47 सेकंड का है जिसे देखने के बाद एक्टर के फैंस काफी खुश हो गए हैं। फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर देखकर हर कोई एक्साइटेड हो गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं। प्रभास की ये फिल्म आगामी 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि इस मूवी में प्रभास के साथ श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी।

प्रभास का दिखा अनोखा अवतार
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'सालार' के निर्देशक प्रशांत नील ने कहा था- सालार दो दोस्तों की कहानी है, जो एक समय पर सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं। दोस्ती सालार की मूल भावना है। फिल्म 'सालार पार्ट 1- सीजफायर' में आधी कहानी बता रहे हैं। 'सालार' के ट्रेलर में प्रभास का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में प्रभास एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
'केजीएफ' और 'सालार' में कनेक्शन
फिल्म 'सालार' के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है जिसे देख हर कोई हैरान हो रहा है। आपको बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट मनोबल विजयाबालन ने ट्विटर पर लिखा था कि 'केजीएफ 2' के क्लाइमैक्स में सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर रॉकी भाई पर अटैक होता है और रॉकी का जहाज समंदर में डूब जाता है। इसके बाद प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' के टीजर को रिलीज करने का समय भी गत 6 जुलाई सुबह के 5 बजकर 12 मिनट ही था। ऐसा लग रहा है कि प्रशांत नील की तरफ से यह कोई मास्टर प्लान है, ताकि 'केजीएफ 2' और 'सालार' के बीच कोई कनेक्शन जोड़ा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications