Salaar BO Collection: प्रभास की 'सालार' ने ओपनिंग डे पर बनाया ऐसा रिकॉर्ड, साल 2023 में ऐसा कोई नहीं कर पाया
Salaar Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार-पार्ट 1 सीजफायर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और जबर परफॉर्म कर रही है। 'सालार' ने ओपनिंग डे पर ही इतिहास रच दिया है। आपको बता देंक कि 'सालार' गत 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी और इसने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 'केजीएफ' फेम डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म 'सालार' साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है।
प्रभास की 'सालार' ने रचा इतिहास
आपको बता दें कि साल 2023 में अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के नाम था, जो अब प्रभास की 'सालार' के नाम हो चुका है। इतना ही नहीं 'सालार' ने शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'डंकी' को भी कमाई के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। लोग 'डंकी' से ज्यादा 'सालार' को देखना पसंद कर रहे हैं।

'सालार' की दमदार एडवांस बुकिंग
'सालार' ने एडवांस बुकिंग में ही साफ कर दिया था कि उसके सामने कोई फिल्म नहीं टिक सकती है। रिलीज से पहले जहां 'डंकी' की 15.41 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई थी, वहीं कम शोज के बावजूद 'सालार' की एडवांस बुकिंग 48.94 करोड़ रुपये की थी। हालांकि, बाद में फिल्म की मांग को देखते हुए 'सालार' के शोज और स्क्रीन काउंट की संख्या बढ़ा दी गई है।
'सालार' ने ओपनिंग डे पर कमाए 93.5 करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सालार' ने ओपनिंग डे पर देशभर में 93.50 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। इनमें से सबसे अधिक 69.50 करोड़ रुपये की कमाई तेलुगू वर्जन से हुई है। जबकि हिंदी वर्जन से फिल्म ने 15.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मलयालम वर्जन से 3.55 करोड़ और तमिल से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। कन्नड़ वर्जन से सबसे कम 90 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है।
'सालार' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
देशभर में 'सालार' अब 6000 से अधिक स्क्रिन्स पर दिखाई जा रही है। फिल्म मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर 'सलार' बंपर कमाई कर सकती है। खबर है कि दूसरे दिन के लिए 19 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग पहले ही हो चुकी है। इस फिल्म ने पहले दिन विदेशों में लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 178.70 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications