Saiyaara Success: पुरानी कहानी के बावजूद धांसू कमाई, अहान पांडे की फिल्म को इस चीज ने बनाया ब्लॉकबस्टर
Saiyaara Success: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने अब तक 150 करोड़ का कारोबार कर लिया है और फिलहाल इसकी कमाई की रफ्तार थमती नहीं नजर आ रही है। फिल्म ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि इस फिल्म की सफलता ने बॉलीवुड के कई पारंपरिक मानकों को तोड़ दिया है। नई स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई इस फिल्म की तुलना साल 2000 में रिलीज रितिक रोशन और अमीषा पटेल की डेब्यू मूवी कहो न प्यार है से की जा रही है।
सैयारा की सफलता ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया है कि किसी पुराने या पारंपरिक विषय पर बनाई फिल्में भी अपनी अलग तरह की प्रस्तुति की वजह से हिट हो सकती हैं। मोहित सूरी ने इससे पहले कलयुग, आशिकी 2. जहर समेत कई रोमांटिक फिल्में बनाई हैं। सैय्यारा में उनके आजमाए हुए सभी नुस्खे थे और फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। जानें इस फिल्म के हिट होने की खास वजहें।

Saiyaara को दमदार स्क्रिप्ट ने दिलाई सफलता
सैयारा की कहानी लव स्टोरी ही है और बॉलीवुड में हर साल कई लव स्टोरी आधारित फिल्में बनती हैं। इस फिल्म की सफलता के पीछे बड़ी वजह कहानी को कहने का अंदाज और किरादारों का अभिनय है। प्रेम के साथ समाज में आने वाली मुश्किलों को बहुत सुंदर तरीके से इसमें पेश किया गया है। स्क्रिप्ट में ताजगी और गहराई है, जिससे खास तौर पर युवा दर्शक दिल से जुड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं राहुल मोदी जिनके साथ श्रद्धा कपूर ने थिएटर में बैठ देखी 'सैयारा', ऐसा वीडियो हुआ वायरल
अहान पांडे और अनीत की जोड़ी ने जमा दिया रंग
मोहित सूरी ने इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा को लिया है। दोनों ने ही अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया है और इस नई जोड़ी को देखना दर्शकों के लिए रिफ्रेशिंग अनुभव रहा। सपोर्टिंग स्टारकास्ट ने भी अपना किरदार अच्छी तरह से निभाया है। फिल्म की सफलता का बड़ा श्रेय अहान और अनीत की केमिस्ट्री को दिया जा रहा है।
टाइटल ट्रैक समेत सारे गाने चार्टबस्टर
फिल्म के गाने चार्टबस्टर साबित हुए हैं। मोहित सूरी की फिल्मों में संगीत हमेशा खास आकर्षण रहा है। नए गायक फहीम की आवाज में फिल्म का टाइटल ट्रैक चार्टबस्टर बन चुका है। तनिष्क बागची ने दिल को छू लेने वाली धुन तैयार की है। कुल मिलाकर इस फिल्म की कमर्शियल सफलता के पीछे यह अहम फैक्टर रहा है।
विजुअल और डायरेक्शन क्वालिटी
दर्शकों को फिल्म पसंद आने की एक वजह मोहित सूरी का डायरेक्शन और बेहतरीन सिनेमाटोग्राफी है। रियल लोकेशन शूटिंग और इमोशनल फ्रेम्स ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट को बहुत सुंदर बना दिया है। फिल्म की सफलता का बड़ा श्रेय इस फैक्टर को भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: दिल दें, OTP नहीं! 'सैयारा कहीं स्कैम ना कर दे यारा', जानिए UP पुलिस ने क्यों कहा ऐसा?
डिजिटल और सोशल मीडिया कैंपेन के साथ माउथ पब्लिसिटी
फिल्म का प्रमोशन सही तरीके से प्लान किया गया। युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई इस फिल्म के प्रमोशन के लिए खास तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम ट्रेंड्स, YT रील्स, ट्विटर स्पेस, और यूनिक कॉन्टेंट) के लिए स्ट्रैटिजी बनाई गई। इसके अलावा, माउथ पब्लिसिटी का फायदा भी फिल्म को मिला और रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications