कौन हैं राहुल मोदी जिनके साथ श्रद्धा कपूर ने थिएटर में बैठ देखी 'सैयारा', ऐसा वीडियो हुआ वायरल
Who is Rahul Mody: अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की हालिया रिलीज फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) का जादू इस समय लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये फिल्म गत 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
'सैयारा' ने की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री
'सैयारा' ने रिलीज के 4 दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा बड़ गई हैं। सोशल मीडिया पर थिएटर्स के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें फैंस पागलों की तरह सैयारा देखने के बाद नाचते गाते नजर आ रहे हैं।

राहुल मोदी के साथ 'सैयारा' मूवी देखने पहुंचीं श्रद्धा कपूर
इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ 'सैयारा' मूवी देखने थिएटर पहुंची थीं। इस कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद से ही कहा जा रहा है कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं।
श्रद्धा और राहुल का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' देखने के बाद अपनी सीट से उठकर थिएटर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में श्रद्धा भूरे रंग का कुर्ता पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उनके साथ राहुल मोदी भी हैं। दोनों कैमरों से बचते हुए थिएटर से बाहर निकलते हैं।
श्रद्धा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात
-इससे पहले श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर थिएटर से एक वीडियो क्लिप शेयर की थी, जिसमें वह 'सैयारा' देख रही थीं। उन्होंने अहान पांडे के डेब्यू की तारीफ करते हुए लिखा था- सैयारा से आशिकी हो गई है मुझे। उन्होंने अहान पांडे, अनीत पड्डा और मोहित सूरी के साथ अपना वीडियो टैग भी किया था।
-वहीं एक अन्य इंस्टा स्टोरी में, श्रद्धा कपूर ने लिखा था- ये फिल्म पूरी तरह से जादू है और बहुत लंबे समय के बाद किसी फिल्म को देखकर मैं इतनी गहराई से प्रभावित हुई हूं। प्योर सिनेमा...प्योर ड्रामा...शुद्ध मैजिक। उफ्फ...बहुत समय बाद इतना इमोशन फील किया है। आपको बता दें कि सैयारा देखने के लिए श्रद्धा कपूर अपने साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को साथ लेकर गई थीं।
कौन हैं राहुल मोदी ?
-राहुल मोदी कोई बिजनेसमैन नहीं है बलकि वह भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। राहुल मोदी एक बेहतरीन राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। उन्होंने प्यार का पंचनामा (2011), प्यार का पंचनामा 2 (2015) और सोनू के टीटू की स्वीटी (2018) की स्क्रिप्ट लिखी थी।
-इसके अलावा राहुल मोदी ने श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की स्क्रिप्ट लव रंजन के साथ मिलकर लिखी थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान ही राहुल और श्रद्धा की दोस्ती बढ़ने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल मोदी की कुल संपत्ति 25 करोड़ रुपये के आसपास है।












Click it and Unblock the Notifications