Saiyaara एक्ट्रेस Aneet Padda हुईं इमोशनल, एक्ट्रेस के इस करीबी की मौत, पोस्ट में लिखी ये बड़ी बात

Saiyaara Actress Aneet Padda Grandfather Death: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा इस समय गहरे दुख से गुजर रही हैं। हाल ही में उनके दादा का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस खबर के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

दादा के निधन से सदमे में है अनीत पड्डा
अनीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दादा के साथ बिताए खास पलों को याद किया है। इस पोस्ट ने हर किसी को भावुक कर दिया है।

Saiyaara Actress Aneet Padda

ब्लैक एंड वाइट फोटो के साथ लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

-अनीत पड्डा ने अपने दादा का हाथ थामे एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है जो उनके रिश्ते की गहराई को बयां करती है। तस्वीर के साथ उन्होंने एक लंबा और भावनात्मक कैप्शन भी लिखा है।

-अनीत पड्डा ने लिखा है कि उनके दादा उनकी जिंदगी का सबसे खास हिस्सा थे। उन्होंने बतायाहै कि भले ही उनके दादा की यादें कमजोर पड़ रही थीं लेकिन उनका प्यार हमेशा कायम रहा। अनीत ने वादा किया कि वह उनकी यादों, उनकी सीख और उनके प्यार को हमेशा अपने साथ रखेंगी।

'मैं आपकी रोशनी हर अंधेरे में लेकर जाऊंगी'

-अपने पोस्ट में अनीत पड्डा ने आगे लिखा है कि वह अपने दादा की अच्छाइयों और उनकी सादगी को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाए रखेंगी। उन्होंने ये भी कहा है कि वह उनकी कहानियों को दुनिया तक पहुंचाएंगी और उनके दिए गए निस्वार्थ प्यार को हमेशा संजोकर रखेंगी।

-अनीत पड्डा ने लिखा- दादा मैं आपकी रोशनी को हर अंधेरे में लेकर जाऊंगी। पोस्ट के आखिर में उन्होंने बेहद भावुक शब्दों में लिखा है कि आज उन्होंने आसमान में सबसे चमकीला तारा देखा और उन्हें महसूस हुआ कि उनके दादा वहीं हैं। ये लाइन फैंस के दिल को छू गई है।

कमेंट सेक्शन बंद लेकिन फैंस का प्यार बरकरार

इस इमोशनल पोस्ट के साथ अनीत पड्डा ने अपना कमेंट सेक्शन बंद रखा है, जिससे साफ है कि वह इस निजी दुख को शांति से जीना चाहती हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनके लिए प्यार और समर्थन जता रहे हैं। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जोहर ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है और उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी है।

'सैयारा' के बाद करियर की नई उड़ान

आपको बता दें कि अनीत पड्डा ने फिल्म 'सैयारा' से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। अब वह जल्द ही निर्देशक मोहित सूरी के साथ एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अहान पांडे (Ahaan Panday) भी दिखाई देंगे, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।

अनीत पड्डा के फैंस ने ऐसे दिया उनका साथ

-अनीत पड्डा के इस दुखद समय में उनके फैंस और चाहने वाले लगातार उनके साथ खड़े हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें मजबूत बने रहने की दुआएं दे रहे हैं।

-इस भावुक पोस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्टार्स भी आम इंसानों की तरह ही रिश्तों और भावनाओं से जुड़े होते हैं और अपनों के जाने का दर्द हर किसी के लिए एक जैसा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+