भारत के पहले इलेक्शन कमिश्नर के रोल में दिखेंगे सैफ अली खान, 'रईस' फेम राहुल ढोलकिया होंगे डायरेक्टर
फिल्म रईस बनाने वाले राहुल ढोलकिया नई फिल्म बना रहे हैं। इसमें लीड रोल सैफ अली खान, दीपक डोब्रियाल और प्रतीक गांधी निभाएंगे। इस फिल्म का प्लॉट आजादी के बाद देश में हुए पहले जनरल इलेक्शन पर बेस्ड होगा। 15 अगस्त 1947 में आजाद होने के बाद भारतमें पहला चुनाव 21 फरवरी 1952 को हुआ था। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है।
पीपिइंगमून की रिपोर्ट में बताया गया कि सैफ अली खान इसमें भारत के पहले चीफ इलेक्शन कमिश्नर के रोल में होंगे। देश के पहले इलेक्शन कमिश्नर का नाम सुकुमार सेन है। इन्ही के कार्यकाल में भारत में दो चुनाव हुए थे। दरअसल, आजादी के बाद न ही सरकारी अधिकारियों को और न ही किसी आम नागरिक को चुनाव प्रोसेस की समझ थी। उस समय सभी को क्या परेशानियां हुईं थी। फिल्म कहानी इसी के इर्द गिर्द बुनी होगी।

कौन थे सुकुमार सेन
बता दें, सुकुमार सेन उस समय इंडियन सिविल सर्विस के अधिकारी थे। इसके साथ ही वो गणितज्ञ भी थे। सेन को ब्रिटिश भारत में भी चुनावों को संभालने का अनुभव था। इन्ही के आधार पर उन्होंने आजाद भारत में भी चुनावी प्रक्रिया पूरी करवाई थी। ख़ैर, रिपोर्ट्स की माने तो राहुल लंबे समय से इस विषय पर काम कर रहे थे। रिसर्च लेवल पर भी उनका ज्यादातर काम हो चुका है। उनका मानना है कि इस फिल्म उस घटना के बहुत करीब रखा जाए। फिलहाल राहुल अपनी नई फिल्म अग्नि की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इस रिलीज के बाद ही राहुल अपनी नई फिल्म में जुट पाएंगे। इस फिल्म को राहुल नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर बना रहे हैं। इसका मतलब ये है कि फिल्म डायरेक्ट ओटीटी पर ही रिलीज होगी।
सैफ अली के पास फिल्मों की लाइन
बात करें सैफ अली खान की तो वो इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ज्वेल थीफ: द रेड सन चैप्टर की शूटिंग में जुटे हुए हैं। ये भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी। इसे 2025 में रिलीज किया जाएगा। सैफ की इस फिल्म की कहानी चोरी पर बेस्ड होगी, जिसमें जयदीप अहलावत भी उनके साथ दिखाई देंगे। इसके बाद उनके फिल्म 'कर्तव्य' पर जुटने की खबरें हैं। इसे शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट बना रहा है। ये एक इंवेस्टिगेटिव ड्रामा जॉनर की फिल्म होगी। वहीं, उनके पास रेस फ्रैंचाइज की भी फिल्म हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मई-जून में शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications