सैफ अली पर चोर ने किया हमला, 8 दिन पहले मशहूर एक्ट्रेस के घर हुई थी चोरी, बोलीं थीं-अपनी रक्षा खुद करनी चाहिए
Saif ali khan stabbed: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्तपाल में भर्ती हैं। बीती रात उनके घर में एक चोर घुसा जिसने सैफ पर धारदार चाकू से छह बार वार किया और फरार हो गया। सैफ को गले और रीढ़ की हड्डी में चाकू से गहरा जख्म हुआ है।
मुंबई के ब्रांदा जैसे पॉश इलाके में सैफ अली के घर में हुए इस हमले के बाद लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और मुंबई पुलिस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। वहीं सैफ अली खान के घर हुई वारदात के बाद लोगों को मशहूर एक्ट्रेस के घर हुई चोरी की वारदात और उनके द्वारा कही बात याद आ गई हैं।

Recommended Video
बता दें 8 दिन पहले बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो के मुंबई स्थित घर में दिनदाहाड़े लाखों की चोरी हो गई थी।खार स्थित पूनम ढिल्लो के घर में ये चोरी उनके घर में पेटिंग करने आए शख्स ने की थी। उसने डायमंड का ईयररिंग्स और घर में रखे 35 हजार रुपये चुनाए थे। हालांकि चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक शख्स को अरेस्ट भी किया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो ने चोरी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तब कहा था"
"हमें अपनी सुरक्षा का घ्यान खुद ही रखना चाहिए"
ईमानदारी से कहूं तो ये कीमती सामन की नहींं बल्कि घुसपैठ की बात की है। मैंने अपने कॉन्ट्रेक्टर से कहा था कि उन्हें समाधान रहना चाहिए। आप अजनबी और ऐसे किसी गैर लोगों को घर में घुसने नहीं दे सकते। लाेगों से उनकी पहचान पत्र लेना जरूरी है ताकि कुछ भी करने से पहले उनके अंदर डर हो....जो भी हुआ बहुत दुखद हुआ लेकिन हमारे लिए ये सीख है कि हमें अपनी सुरक्षा का घ्यान खुद ही रखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications