Saif Ali Khan: 150 कमरों वाले महल के मालिक हैं सैफ अली खान, आलीशन पैलेस की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Saif Ali Khan: मशहूर फिल्म स्टार सैफ अली खान इस वक्त लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वो एक अकस्मात हुई अप्रिय घटना के कारण पहुंचे हैं। दऱअसल 15-16 जनवरी की रात उनके घर में एक घुसपैठिए ने हमला कर दिया था, जिसकी वजह से सैफ को गंभीर चोटें आईं और उनकी सर्जरी करानी पड़ी।
फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं लेकिन उनके घर हुई इस घटना ने पूरी मुंबई को हिलाकर रख दिया है। इस केस की जांच पुलिस की 35 टीमें कर रही है लेकिन अभी तक ना तो कोई पकड़ा गया है और ना ही इस घटना की असली वजह सामने आई है।

हालांकि करीना कपूर ने जो पुलिस को बयान दिया है, उसने भी इस केस को काफी उलझा दिया है क्योंकि करीना ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि वो उस रात वहां मौजूद थीं, जबकि पहले उनकी पीआर टीम ने कहा था कि घटना के वक्त वो घर पर नहीं थीं।
क्या सच है और क्या झूठ इसी में सब उलझे हुए हैं। फिलहाल अब सबको पदौदी खानदान के 10वें नवाब सैफ अली खान के ठीक होने और उनके बयान का इंतजार है। वैसे आपको बता दें कि अरबों के मालिक सैफ अली खान के पास केवल मुंबई में ही घर नहीं है बल्कि उनके पास 800 करोड़ का पटौदी पैलेस भी है, जो कि अपनी भव्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यह भव्य महल पटौदी परिवार की शाही विरासत और उनके गौरवशाली इतिहास की कहानी बयां करता है जिसे कि 'इब्राहिम कोठी' के नाम से भी जाना जाता है।
आपको बता दें कि सैफ को अपने पिता के निधन के बाद इसे हासिल करने के लिए काफी जदोजहद करनी पड़ी थी, यहां तक कि उन्होंने इसे वापस पाने के लिए अपनी सारी सेविंग्स, पूरी कमाई खर्च कर दी थी।
पटौदी पैलेस को नीमराणा होटल्स ने किराए पर ले लिया था (Saif Ali Khan)
दरअसल सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी के निधन के बाद पटौदी पैलेस को नीमराणा होटल्स ने किराए पर ले लिया था और इसे होटल के रूप में अमन नाथ और फ्रांसिस चला रहे थे लेकिन फ्रांसिस की मौत के बाद नीमराणा होटल्स वालों ने सैफ से कहा था कि 'अगर वो चाहें तो पैलेस वापस ले सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें पैसे देने होंगे।'
'पटौदी पैलेस मेरे लिए कोई एक संपत्ति नहीं बल्कि पापा का तोहफा था' (Saif Ali Khan)
सैफ ने कहा था कि 'मैं हैरान था कि ये लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं लेकिन मैंने कोई बहस या झगड़ा नहीं किया और अपने पूरे पैसे लगाकर मैंने इसे वापस हासिल किया क्योंकि पटौदी पैलेस मेरे लिए कोई एक संपत्ति नहीं बल्कि पापा का तोहफा था, जो कि मेरे लिए अनमोल है औऱ अपनी अंतिम सांस तक मैं इसकी हिफाजत करूंगा।'
पटौदी हाउस से जुड़ी खास बातें (Patudi House)
- पटौदी हाउस का निर्माण 1935 में नवाब इफ्तिखार अली खान पटौदी ने करवाया था।
- इसे प्रसिद्ध ब्रिटिश आर्किटेक्ट रॉबर्ट टॉर रसेल ने डिजाइन किया था।
- नवाब इफ्तिखार अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी थे।
- उनके बेटे, मंसूर अली खान पटौदी, जिन्हें "टाइगर पटौदी" के नाम से जाना जाता है, भी एक महान क्रिकेटर रहे हैं।
- मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं सैफ अली खान, जो कि अब पटौदी खानदान के 10वें नवाब हैं।
- पटौदी हाउस लगभग 10 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें कुल 150 कमरे हैं।
- यह पढ़ें: Parvesh Verma: शादी के लिए पत्नी से इस BJP नेता ने रखी थी 5 बच्चों की शर्त, कहा-'सपना अधूरा रह गया'
- पटौदी हाउस के चारों ओर खूबसूरत बगीचे इसकी भव्यता में चार चांद लगाते हैं।
- इस पैलेस में कई मशहूर फिल्मों की शूटिंग हुई है, जिनमें "वीर-जारा" और "एनिमल" जैसे फिल्में शामिल हैं।
- पटौदी हाउस के पास स्थित पटौदी पैलेस होटल भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
- मालूम हो कि करीना-सैफ ने अपने ग्रैंड रिसेप्शन यहीं किया था। दोनों अक्सर यहां पर छुट्टियां मनाते आते हैं।
- हरियाणा के गुड़गांव से 26 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों में बसे पटौदी महल परिसर में मंसूर अली उर्फ नवाब पटौदी को दफनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications