'आदिपुरुष' में रावण बने सैफ अली खान के लुक का उड़ाया जा रहा है मजाक, लोग बोले- इतना सस्ता VFX तो नहीं देखा
Adipurush Saif Ali Khan Trolled: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' आज रिलीज हो गई है। लोग रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म को थिएटर में देखने के लिए टिक्ट्स के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। कई लोग इस फिल्म को देखने के बाद ट्विटर पर अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रियाएं देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म सुपरहिट साबित हो सकती है। लोग फिल्म के लगभग हर किरदार के एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान कई लोगों को पसंद नहीं आए हैं। उनके लुक की जमकर आलोचना की जा रही है।
फिल्म 'आदिपुरुष' को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभु श्रीराम का किरदार साउथ के फेमस एक्टर प्रभास ने निभाया है जबकि माता सीता के रोल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आ रही हैं। वहीं इस फिल्म में रावण की भूमिका बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान निभा रहे हैं। अधिकतर लोगों को सैफ अली खान का रोल बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। ट्विटर पर सैफ अली खान को ट्रोल किया जा रहा है।

लोगों को पसंद नहीं आए सैफ अली खान
लोगों की मानें तो सैफ अली खान पर रावण का किरदार बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। साथ ही सैफ अली खान को रावण की तरह दिखाने में जिस तरह के वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है वो भी बहुत ही गंदा है। लोग गूगल पर मौजूद रावण की तस्वीर के साथ सैफ अली खान के लंकेश के लुक की तुलना कर रहे हैं।
सैफ अली खान को किया जा रहा है ट्रोल
लोग इस फिल्म के मेकर्स को भी सैफ अली खान को रावण बनाने के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्विटर पर लोग कह रहे हैं कि वीएफएक्स वालों ने फिल्म मेकर्स को ठग लिया है। लोग रावण के किरदार की तुलना बच्चों के कार्टून एक्टर्स से कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में रावण बने सैफ अली खान के 10 सिर को वीएफएक्स की मदद से बड़े ही अजीब तरीके से पेश किया गया है।
फिल्म में रावण बने सैफ का लुक
फिल्म में रावण के 10 सिर दो भागों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं यानी 5 सिर ऊपर और फिर उसके नीचे 5 सिर। हालांकि गूगल पर मौजूद रावण की सभी तस्वीरों में उनके 10 सिर एक साथ हैं। ऐसे में लोग फिल्म के वीएफएक्स को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोग फिल्म के वीएफएक्स को सस्ता कह रहे हैं।
ट्विटर पर फिल्म की हो रही है तारीफ
वहीं दूसरी तरफ फिल्म के बाकी किरदारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासतौर पर एक्टर प्रभास की एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- फिल्म 'आदिपुरुष' में कृति सेनन और प्रभास ने जबरदस्त एक्टिंग की है। दोनों ने काम अच्छा किया है। हालांकि वीएफएक्स कुछ सीन्स में अच्छे नहीं थे। वहीं एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा है- हमारी आने वाली जनरेशन को भारतीय परंपरा के बारे में जानने दो। परिवार के साथ आदिपुरुष थिएटर में जाकर जरूर देखें।












Click it and Unblock the Notifications