Saif Ali Khan पर हुआ चाकू से हमला, करीना कपूर ने बताया कैसी है हालत, बोलीं-'उन्हें चोट लगी और पूरा परिवार...'
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी की देर रात करीब 2 बजे हमला हुआ। दरअसल, एक्टर के घर कुछ चोर घुसे और उन्होंने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद सैफ अली खान को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गा। अब इस मामले में उनकी पत्नी करीना कपूर का बयान सामने आया है।
करीना के टीम की तरफ से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया, "सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर में कल रात एक लूटपाट की कोशिश की गई थी। सैफ को उनकी बांह में चोट आई है, जिसके लिए वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं। हम मीडिया और फैन्स से अनुरोध करते हैं कि वे और अधिक अटकलें न लगाएं क्योंकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सभी की चिंता के लिए धन्यवाद। टीम करीना कपूर खान।"

सैफ अली खान को चोट लगने के बाद मुंबई पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, कि आखिर ये घटना कैसे हुई। एक्टर के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद भी उन पर इस तरह से देर रात हमला होना एक चिंता का विषय है। फिलहाल एक्टर की हालत में पहले से सुधार है और वह खतरे से बाहर हैं।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan नौकरानी को बचाने में जख्मी! डॉक्टरों का बड़ा खुलासा-6 बार घोंपा गया चाकू, घाव रीढ़ की हड्डी तक
जानकारी के मुताबिक, लूटपाट के दौरान सैफ अली खान को हमलावर ने छह बार चाकू मारा था। इनमें से एक चाकू उनकी रीढ़ के पास बहुत नजदीक से लगा, जिससे गंभीर चिंता पैदा हो गई। डॉ. जलिल पार्कर, जो सैफ के इलाज के लिए अस्पताल में हैं, ने इस बारे में और जानकारी दी। उन्होंने कहा, "सैफ अली खान को अज्ञात व्यक्ति ने उनके बांद्रा स्थित घर पर चाकू मारे थे और उन्हें सुबह 3:30 बजे अस्पताल लाया गया। सैफ को छह बार चाकू मारे गए हैं, जिनमें से दो गहरे हैं। इनमें से एक चोट रीढ़ के पास है। सैफ की सर्जरी की जा रही है, और यह ऑपरेशन न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी की टीम द्वारा किया जा रहा है।"
Recommended Video
अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि क्या करीना कपूर खान उस समय घर पर थीं जब ये पूरी घटना घटी। हालांकि, करीना की इंस्टाग्राम स्टोरी से यह पता चलता है कि वह पहले दिन एक डिनर पार्टी में शामिल हुई थीं, जिसमें उनकी बहन करिश्मा कपूर और दोस्त सोनम कपूर तथा रिया कपूर भी मौजूद थीं। वहीं मुंबई ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये हमला किसने किया और उसका मकसद क्या था।
ये भी पढ़ेें: Saif Ali-Kareena Kapoor: बॉलीवुड के 'रॉयल कपल' हैं कितनी संपत्ति के मालिक, कौन है सैफ-करीना में ज्यादा अमीर?
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications