अब्बा सैफ के बाद अब सारा की गणपति पूजा की तस्वीरें वायरल, मां अमृता सिंह के साथ आईं नजर

मुंबई, 11 सितंबर: पूरे देश में शुक्रवार को घर-घर गणपति बप्पा की स्थापना की गई। गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखा जाता है। ज्यादातर सितारे अपने घर पर बप्पा की पूजा अर्चना करते हैं और उनकी स्थापना करते हैं। ऐसे में जहां शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी पति सैफ अली खान और बडे़ बेटे तैमूर के साथ गणेश पूजा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं अब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खाने ने भी गणेश उत्सव की कुछ तस्वीरें साझा की है, जो अब वायरल हो रही है।

सारा ने लिखा 'गणपति बप्पा मोरया'

सारा ने लिखा 'गणपति बप्पा मोरया'

बॉलीवुड में कम समय में अपनी बड़ी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान ने शुक्रवार रात घर पर अपने गणेश चतुर्थी पूजा की कुछ तस्वीरें पोस्ट की। इस मौके के लिए उन्होंने एक पारंपरिक सफेद ड्रेस चुनी, जिसे उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। सारा ने फोटो के साथ गणपति बप्पा मोरया कैप्शन भी दिया।

मॉम अमृता सिंह के साथ आईं नजर

मॉम अमृता सिंह के साथ आईं नजर

इसके अलावा सारा ने एक फोटो अपनी मॉम और एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ भी पोस्ट कीं। वैसे तो सारा की मॉम अमृता सिंह सोशल मीडिया से दूर हो सकती हैं, लेकिन वह अक्सर सारा के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दिखाई देती हैं। वहीं इस पोस्ट पर उनके फैंस और फ्रैंड्स ने उनका कमेंट सेक्शन शुभकामनाओं से भर दिया। सारा की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनकी मौसी (सैफ अली खान की बहन) सबा अली खान ने लिखा, आप दोनों को ढेर सारा प्यार।

पापा सैफ अली खान ने भी की गणेश पूजा

पापा सैफ अली खान ने भी की गणेश पूजा

वहीं इससे पहले सारा के पापा एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर ने भी अपने घर गणेश जी की स्थापना की। इस दौरान गणपति पूजन की तस्वीरें करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। तस्वीरों में सैफ, करीना के साथ ही उनके बेटे तैमूर भी नजर आए है, जिन्होंने भक्तिभाव से हाथ जोड़े हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+