करोड़ों नहीं, अरबों की दौलत के मालिक हैं Saif Ali Khan, महलों जैसा है आलीशान घर, जानें कुल नेटवर्थ

Saif Ali Khan Net Worth: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने फिल्म परंपरा से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने अपने करियर में कईं सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर ने सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। आज यानी 16 अगस्त 2023 को सैफ अली खान का 53वां जन्मदिन है। ऐसे में हम आपको उनकी लग्जरी लाइफ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कि सैफ अली खान साल में कितने करोड़ की कमाई करते हैं।

सैफ अली खान की कुल संपत्ति
आपको बता दें कि, सैफ अली खान पटौदी घराने से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में उनके पास पुश्तैनी दौलत तो है ही और साथ ही वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान की करीब 1180 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में की जाती है।

Saif Ali Khan

एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं करोड़ों
बता दें कि, सैफ अली खान हर साल लगभग 30 करोड़ और हर महीने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। इसके अलावा एक्टर एक फिल्म के लिए लगभग 10 से 15 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं। वो एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने निजी बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई करते हैं।

सैफ अली खान की प्रॉपर्टी
इसके अलावा सैफ अली खान का मुंबई में आलीशान घर है। जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। घर में जिम से लेकर हर तरह की सुविधाएं हैं। इसके अलावा सैफ अली खान का हरियाणा के पटौदी स्थित पुश्तैनी महल है। जिसकी कीमत लगभग 800 करोड़ बताई जाती है। सैफ के पास दो लग्जरी बंगले और हैं।

सैफ अली खान की लग्जरी गाड़ियां
सैफ अली खान को लग्जरी गाड़ियों का भी शौंक है। बात करें एक्टर के कार कलेक्शन की तो उसमें मर्सिडीज बेंज S350, ऑडी R8 स्पाइडर, रेंज रोवर स्पोर्ट्स, फोर्ड मस्टैंग जीटी 500, बीएमडब्ल्यू 730एलडी जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+