Saif Ali Khan पर हुए हमले पर करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर का बड़ा बयान, सरेआम कही ऐसी बात
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना से पूरा बॉलीवुड शॉक्ड हो गया है। सैफ अली खान के परिवार वालों से लेकर एक्टर के फैंस और सेलेब्स भी परेशान हो गए हैं। फिलहाल सभी लोग एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला
आपको बता दें कि सैफ अली खान पर गत 15 जनवरी 2025 की देर एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से 6 बार वार किया था। इस हादसे में एक्टर बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां उनके मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं। फिलहाल एक्टर रिकवर कर रहे हैं।

करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर का बड़ा बयान
इसी बीच सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर ने एक्टर पर हुए हमले को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। आज यानी 17 जनवरी 2025 को शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उन्होंने सैफ अली खान पर हुए अटैक को लेकर बयान दिया है।
सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर क्या बोले शाहिद कपूर?
- फिल्म 'देवा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि ऐसे क्रिमिनल्स का आप क्या करेंगे जो आए दिन एक्टर्स पर अटैक करते हैं? इस पर शाहिद कपूर ने कहा- जो आप बोल रहे हैं वो बहुत दुखद हादसा है। हम सब चिंतित हैं। आपने इनडायरेक्टली पूछा, लेकिन अगर आप डायरेक्टली पूछते तो ज्यादा रिस्पेक्टेबल लगता।
-शाहिद कपूर ने आगे कहा- हम उम्मीद करते हैं कि सैफ अली खान की हेल्थ ठीक हो जाए। हम उम्मीद करते हैं कि वो अच्छा फील करें। हम सब बहुत शॉक्ड थे, जो हुआ उनके साथ। इतनी पर्सनल स्पेस में ऐसा हुआ। ये बहुत ही मुश्किल चीज है मुंबई जैसे शहर में।
-शाहिद कपूर ने कहा- पुलिस कोशिश कर रही है। मुंबई में ऐसा होता नहीं है। य बहुत सेफ शहर है। हम गर्व से कहते हैं कि रात को 2-3 बजे भी कोई फीमेल निकले तो उसके लिए भी ये बहुत सुरक्षित शहर है। मैं उम्मीद कर रहा हूं सैफ अली खान जल्द ही रिकवर करें। मैं उनकी अच्छी हेल्थ के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
सैफ अली खान के मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं
जानकारी के अनुसार सैफ अली खान के मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं। एक्टर पर हुआ हमला इतना खतरनाक था कि एक्टर की रीढ़ की हड्डी में 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा रह गया था। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर चाकू का ये टुकड़ा निकाल दिया है और फिलहाल एक्टर धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं।
कैसी है सैफ अली खान की हालत?
-मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने बताया कि सैफ अली खान को फिलहाल आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन उनसे विजिटर को मिलने से रोका गया है। इस समय को सिर्फ आराम की जरूरत है।
-डॉक्टर ने बताया कि आज यानी 17 जनवरी 2025 की सुबह सैफ अली खान थोड़ा चले थे। उन्हें अब तकलीफ नहीं हो रही है। पैरामीटर सब ठीक है। एक्टर को इन्फेक्शन से बचाने के लिए विजिटर्स से मिलने से रोका गया है। उनके स्पाइन में इंजरी है और ऐसे में इन्फेक्शन के चांस बहुत अधिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications