5000 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं सैफ अली खान, फिर भी चारों बच्चों को नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी, चौंका देंगी वजह

Saif Ali Khan Property: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जैसा कि हर कोई जानता है कि सैफ पटौदी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। उनके दिवगंत पिता का नाम मंसूर अली खान है जिनकी गिनती देश के सबसे अमीर हस्तियों में होती है।

अब पटौदी खानदान से होने के बाद सैफ अली खान के कई सारी प्रॉपर्टी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्टर 5000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि एक्टर के पास इतनी संपत्ति होने के बावजूद उनके चारों बच्चों इब्राहिम, सारा, तैमूर और जेह को इसका हिस्सा नहीं मिलेगा।

Saif Ali Khan

ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आखिर किस वजह से सैफ अली खान की प्रॉपर्टी में उनके चारों को क्यों हिस्सा नहीं मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान का लग्जरी हाउस पटौदी पैलेस 1968 के एनिमी डिस्प्यूट एक्ट के अंतर्गत आता है। इसीलिए कोई भी इस प्रॉपर्टी पर अपना हक नहीं जमा सकता है। पटौदी हाउस की सारी आलीशान संपत्ति इसी के अंतर्गत आती है।

खबरों के मुताबिक, अगर सैफ अली खान अपनी इन संपत्तियों पर हक जमाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। कहा ये भी जाता है कि, सैफ अली खान के परदादा, हमीदुल्ला खान ब्रिटिश शासन के तहत नवाब थे। उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी का वसीयतनामा नहीं बनाया था। इसी के चलते सैफ अली खान के लिए इस पूरी जायदाद को पाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

वहीं सैफ अली खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, साल 1991 में उन्होंने अमृता सिंह से शादी की थी। जिसके बाद उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का जन्म हुआ। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद सैफ और अमृता का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में करीना कपूर से शादी की। जिसके बाद उनके दो बेटे तैमूर और जेह का जन्म हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+