Salman Khan की हीरोइन पर आया सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम का दिल! क्या 'नवाब' खानदान की बहू बनेगी ये हसीना?
Ibrahim Ali Khan dating rumours: सैफ अली खान फैंस के बीच जितने फेमस हैं, उनके बेटे इब्राहिम को भी लोग बेहद पसंद करते हैं। हूबहू अपने पिता की कॉपी इब्राहिम कई बार मीडिया के सामने स्पॉट भी होते हैं। कभी जिम करते तो कभी दोस्तों के साथ हैंग आउट करते हुए। मगर इस बार इब्राहिम कुछ ऐसे अंदाज में दिखे कि उनकी डेटिंग की अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।
बताते चलें कि हर बार की तरह इस बार भी जिम आउटफिट में इब्राहिम नजर आ रहे थे। मगर इस बार वे अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ थी एक हुस्न परी। वो अभिनेत्री, जो सलमान खान संग फिल्म कर चर्चा में आई थी। दोनों बात कर रहे थे तभी पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद एक्ट्रेस मुस्कुराकर पीछे हट गई। मानो वो पैपराजी के कैमरे में कैद होने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी।

देखते ही देखते इब्राहिम और अभिनेत्री का ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताते चलें कि ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि सई मांजरेकर हैं। सई ने सलमान खान की दबंग 3 में काम किया है और यहीं से उन्हें अच्छा खासा फेम मिला। सई बेहद खूबसूरत हैं और फैंस के बीच भी काफी मशहूर हैं।
अब जबसे उन्हें सैफ के बेटे संग स्पॉट किया गया तो दोनों की डेटिंग को लेकर खबरें भी तेज हो गईं। फैंस के लिए भी ये उम्मीदों से परे था। क्योंकि इब्राहिम का इससे पहले भी कई लड़कियों संग नाम जुड़ चुका है। ऐसे में अब सई संग नाम जुड़ना भी सुर्खियों में बना हुआ है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान के बेटे करण जौहर की नई फिल्म में काजोल और साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग नजर आ सकते हैं। फिल्म की शूटिंग बीते एक साल से चल रही है। करण जौहर ने इसे लेकर ज्यादा तो नहीं बताया मगर हां कास्ट और शूटिंग को लेकर कई हिंट्स जरूर दिए।












Click it and Unblock the Notifications