'रामायण' के लिए साई पल्लवी ने छोड़ा 'मांसाहार'?, अफवाहों से परेशान एक्ट्रेस ने दी मीडिया को बड़ी चेतावनी

दंगल फेम नितेश तिवारी मेगा बजट फिल्म रामायण बना रहे हैं। इसमें राम के रोल में रणबीर कपूर और सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आएंगी। रणवीर ने जहां अपने पार्ट की शूटिंग खत्म कर ली है। वहीं, साई का भी कुछ पार्ट ही बचा हुआ है। इन सबके बीच कुछ दिनों पहले खबरें आईं कि साई ने इस फिल्म के लिए मांसाहार का सेवन करना छोड़ दिया है।

इसके बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी की साई मांसाहारी हैं। लेकिन साई ने इस तरह की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। साथ ही उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को कानूनी कार्यवाई की चेतावनी दी है। दरअसल, एक तमिल स्थित न्यूज साइट ने जानकारी दी कि साई ने मांसाहारी भोजन छोड़ दिया है। वह इसलिए क्योंकि वो सीता को रोल निभा रही हैं। खबर में आगे बताया गया कि साई के साथ उनके कुक चलते हैं, जो सिर्फ शाकाहारी भोजन ही बनाते हैं।

Sai Pallavi turned vegetarian for Nitesh Tiwari Ramayana actress got angry on rumor

बकवास खबरें मत फैलाइए
अब साई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्वीटर) पर लिखा, अधिकतर समय, लगभग हर बार। जब भी मैं अफवाहों /मनगढ़ंत झूठ/गलत बयानों को किसी उद्देश्य के साथ या बिना किसी मंशा के फैलाते देखती हूं, तो चुप रहना पसंद करती हूं। लेकिन अब समय आ गया है कि मैं इस पर रिएक्ट करूं। क्योंकि ये लगातार हो रहा है और रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खासतौर पर जब मेरी फिल्मों की रिलीज या अनाउंसमेंट और करियर के यादगार पलों में होता है। अगली बार अगर मैं किसी प्रतिष्ठित पेज या मीडिया हाउस या किसी इंडिविजुअल व्यक्ति को ऐसी बकवास खबरें और गॉसिप फैलाते देंखूंगी तो आपको कानून का सामना करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+