Sad News: संगीत की दुनिया से फिर आई बुरी खबर, नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर शिवमोग्गा सुब्बाना का निधन

बेंगलुरु, 12 अगस्त। संगीत के क्षेत्र से फिर एक दुखद खबर आई है, मशहूर कन्नड़ गायक और नेशनल अवॉर्ड विनर शिवमोग्गा सुब्बाना का गुरुवार रात निधन हो गया। वो 83 वर्ष के थे, उनके निधन की जानकारी उनके परिवार वालों ने मीडिया को दी है। शिवमोग्गा को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें जयदेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। आपको बता दें कि शिवमोग्गा ने अपनी मखमली आवाज में एक से एक बढ़िया नगमे लोगों को दिए हैं।

 राष्ट्रीय पुरस्कार जीता

राष्ट्रीय पुरस्कार जीता

उन्होंने 'काडू कुदुरे ओडी बैंडिटा' गीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। वो पहले कन्नड़ गायक थे, जिन्हें प्लेबैक गायन के लिए नेशनल अवार्ड मिला था। वो इसके अलावा भी बहुत सारे पुरस्कारों से सम्मानित किए गए थे। उनका जाना संगीत क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

'सुगमा संगीत '

'सुगमा संगीत '

संगीत की दुनिया में आने से पहले वो वकील और नोटरी भी थे। लेकिन संगीत के प्रति मोहब्बत ने उन्हें गायिकी का खूबसूरत सितारा बना डाला। उन्होंने 'सुगमा संगीत ' के लिए काफी काम किया है। उन्होंने कई मशहूर कवियों की रचनाओं को स्वरबद्ध किया था। उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए भी काफी गाया है।

पुरस्कार और सम्मान

पुरस्कार और सम्मान

  • 1978 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
  • 2006 में कन्नड़ कम्पू पुरस्कार
  • 2008 में कुवेम्पु विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि
  • 2009 में सुंदरश्री पुरस्कार

शोक में डूबा संगीत क्षेत्र

आपको बता दें कि पिछले 6 महीने के अंदर संगीत की दुनिया से दुख भरी खबरें ही आ रही हैं, जिसने म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस को हिलाकर रख दिया है। सुर कोकिला लता मंगेशकर, दिल पर दस्तक देने वाले सिंगर केके, रूहानी सुकून देने वाले सिंगर भूपेंद्र और पंजाबी सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला जैसी कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया से विदाई ले ली, ऐसे में शिवमोग्गा सुब्बाना का निधन भी संगीत और संगीत प्रेमियों के लिए बहुत बड़ा धक्का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+