वरमाला तक विक्की और कैटरीना से छिपाया गया ये खास सीक्रेट, डिजाइनर सब्यसाची ने किया खुलासा
वरमाला तक विक्की और कैटरीना से छिपाया गया ये खास सीक्रेट, डिजाइनर सब्यसाची ने किया खुलासा
मुंबई, 13 दिसंबर: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पिछले हफ्ते राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी के बंधन में बंध गए। 9 दिसंबर 2021 को विक्की और कैट ने शादी की थी। 7 से 9 दिसंबर के बीच विक्की और कैटरीना की प्री-वेडिंग फंक्शन हुई थी। जिसकी मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें विक्की और कैट ने शेयर की है। अब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के लिए वेडिंग आउटफिट डिजाइन करने वाले डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने इस शादी को लेकर बातें की हैं। डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने कहा है कि एक-दूसरे को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए विक्की और कैटरीना ने किया लंबा इतंजार किया है। सब्यसाची ने कहा कि वरमाला के पहले तक विक्की और कैटरीना ने एक-दूसरे के शादी के जोड़ों को नहीं देखा था।

वरमाला तक विक्की-कैटरीना से छिपाया गया था उनका वेडिंग आउटफिट
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के वेडिंग आउटफिट डिजाइन करने वाले फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने शादी के जोड़ों को शादी के दिन ही देखा था। वरमाला तक विक्की और कैटरीना ने एक-दूसरे के वेडिंग आउटफिट को नहीं देखा था। दोनों ने एक-दूसरे को शादी के जोड़ों में पहली बार वरमाला में ही देखा था।

सब्यसाची ने बताया कैसे डिजाइन किया कैट-विक्की का वेडिंग आउटफिट
वोग इंडिया मैगजीन से बात करते हुए सब्यसाची ने कहा, "शादी के दिन तक दूल्हा और दुल्हन ने यह नहीं देखा था कि वो दोनों क्या पहनने वाले हैं। इसलिए हमारे लिए ये बहुत दिलचस्प था कि जब हम उनके पहनावे पर अलग-अलग काम करते थे, तब भी उनका नजरिया एक जैसा था। दोनों ने जो हमें ब्रीफ दिया वो एक से थे।''

कैटरीना बहुत सुलझी हुई हैं...इसलिए उनका वेडिंग आउटफिट...'
सब्यसाची ने कहा,कैटरीना व्यवस्थित और सुलझी हुई हैं, इसलिए मुझे उनके लिए आउटफिट डिजाइन करना आसान हो गया। कैटरीना ने हाथ से बुने हुए मटका सिल्क में लाल रंग का ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसमें महीन टिला वर्क और कढ़ाई वाले रिवाइवल जरदोजी बॉर्डर वेलवेट थे। कैटरीना ने अपनी शादी के घूंघट में पंजाबी टच भी दिया था। वहीं विक्की कौशल ने सिल्क कुर्ता और चूड़ीदार के साथ मरोरी कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी थी। उनकी ज्वैलरी भी सब्यसाची के कलेक्शन की थी।

सीक्रेट रखा था विक्की-कैट ने अपना वेडिंग
विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा था। 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में विक्की और कैट की शादी हुई थी। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड हस्तियों में कबीर खान और मिनी माथुर, शरवरी वाघ, अंगद बेदी और नेहा धूपिया शामिल थे।

'हमारे दिलों में सिर्फ प्यार है...'
शादी की पहली तस्वीरें साझा करते हुए, विक्की और कैटरीना ने एक जैसा इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा था। कैट-विक्की ने लिखा था, ''हमारे दिलों में सिर्फ प्यार और कृतज्ञता है जो हमें शादी के पलों तक ले आया है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू कर रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications