रुपाली गांगुली को कुत्ते ने काटा? इंस्टाग्राम लाइव पर भड़कीं 'अनुपमा', लोगों को सुनाई खरी-खोटी और फिर जो हुआ
Rupali Ganguly: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। रुपाली गांगुली टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाती नजर आ रही हैं लेकिन इसी बीच उनके एक वीडियो ने हंगामा मचा दिया है।
क्या रुपाली गांगुली को कुत्ते ने काट लिया था?
आपको बता दें कि रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर लाइव करते हुए न सिर्फ अपनी नाराजगी जाहिर की है, बल्कि लोगों पर अपनी भड़ास भी निकाली है। दरअसल, बीते दिन खबरें आई थी कि अनुपमा शो के सेट पर रुपाली गांगुली के साथ एक हादसा हो गया है। उन्हें कुत्ते ने काट लिया है जिससे एक्ट्रेस बहुत दर्द में हैं।

इंस्टाग्राम लाइव पर भड़कीं रुपाली गांगुली
इस खबर को पढ़ते ही रुपाली गांगुली भड़क गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव करते हुए अपनी भड़ास निकाली है। रुपाली ने वीडियो में कहा है- ये अभी तक की सबसे बकवास खबर है। सेट पर मौजूद सभी डॉग्स मेरे बच्चे हैं।
वीडियो में रुपाली गांगुली ने कही ऐसी बात
-आपको बता दें कि एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव किया था। इस दौरान उन्होंने वायरल खबरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था- मैं माफी मांगती हूं कि मुझे बिना किसी जानकारी दिए अचानक ये लाइव करना पड़ा। इसके बाद वह अनुपमा के सेट पर मौजूद सभी स्ट्रीट डॉग्स के नाम बताते हुए लोगों को उनसे मिलवाती हैं।
-रुपाली गांगुली ने आगे कहा- शर्मनाक... इंसानों को आप नहीं बख्शते हो, कम से कम जानवरों को तो बख्श दो। बेजुबान मासूमों को निशाना बनाना बंद कर दो जो खुद के लिए अपनी आवाज नहीं उठा सकते हैं। 'अनुपमा' के सेट पर कई जानवर मौजूद हैं। यहां कुत्ते और बंदर हैं जिनसे मुझे बेहद लगाव है।
-रुपाली गांगुली ने आगे कहा- मैं सेट पर मौजूद रहने वाले जानवरों को अपने हाथों से खाना खिलाती हूं। उन्हें यहां सेट बेबीज बुलाया जाता है। जब तक उन्हें उकसाया नहीं जाता है, ये किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। ऐसे में इस तरह की अफवाह फैलाना बहुत गलत है। मासूम जानवरों की छवि खराब होती है।
रुपाली गांगुली ने लोगों को दी ये नसीहत
रुपाली गांगुली ने कहा- आप लोग अफवाह फैलाने से पहले तथ्यों की जांच जरूर करें। बिना जानकारी के कोई ऐसी अफवाह न फैलाएं। अगर आपको बात करनी ही है तो देश की प्रगति या सेना के प्रयास और सकारात्मक विकास पर चर्चा करें। एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए लोगों को ये भी बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उनके साथ सेट पर कोई हादसा नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications