क्या 'अनुपमा' छोड़ने वाले हैं रुपाली गांगुली-गौरव खन्ना? सामने आया ये बड़ा सच
Rupali Ganguly-Gaurav Khanna Quit Anupamaa: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इस समय टीआरपी चार्ट पर टॉप पर है। अनुज कपाड़िया और अनुपमा की लव स्टोरी दर्शकों को बहुत पसंद है।
अनुपमा में आए कई ट्विस्ट और टर्न्स
अनुज और अनुपमा की बेटी आध्या के उनकी लाइफ में आने के साथ सीरियल में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिले हैं। आध्या अनुज और अनु की गोद ली हुई बेटी है। वह उनके अलग होने की वजह बनीं और अब वह उनके साथ आने की वजह भी बनेगी।

'अनुपमा' छोड़ेंगे रुपाली गांगुली-गौरव खन्ना
वहीं 'अनुपमा' सीरियल को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही एक और लीप आने वाला है जिसके बाद रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना सीरियल से बाहर निकल जाएंगे। हालांकि अब शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। राजन शाही ने कहा है- ये खबर पूरी तरह से झूठ है।
'ये एकदम फर्जी खबर है'
शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कहा है- रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना दोनों ही इस शो का हिस्सा हैं और अभी भी सीरियल में दिखाई देंगे। मुझे नहीं पता कि इस तरह की अफवाह कहां से आती है। ये एकदम फर्जी खबर है।
शिवम खजूरिया की हो सकती है एंट्री
आपको बता दें कि हाल ही में ऐसी अटकलें थीं कि अनुपमा और अनुज की बेटी आध्या का किरदार निभाने वाली ऑरा भटनागर की कहानी में आने वाले लीप की वजह से लीड किरदार बाहर हो सकते हैं। अफवाहें फैल रही हैं कि शो में आध्या के लिए एक नए एक्टर को पेश किया जा सकता है। इसके अलावा ये अनुमान लगाया जा रहा है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शिवम खजूरिया लीप के बाद अनुपमा के साथ आध्या के बॉयफ्रेंड बनकर शो में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications