Ronit Roy: कौन हैं रोनित रॉय जिन्होंने लिया सैफ अली खान की सुरक्षा का जिम्मा, सिक्योरिटी से होती है इतनी कमाई

Ronit Roy: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले रोनित रॉय इन दिनों सैफ अली खान से भी जुड़ गए हैं। एक्टिंग के अलावा रोनित रॉय बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई करते हैं।

बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं रोनित रॉय
59 साल के एक्टर रोनित रॉय का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में एक बंगाली परिवार में हुआ था। वह एक सफल बिजनेसमैन ब्रोटिन बोस रॉय और उनकी पत्नी डॉली रॉय के सबसे बड़े बेटे हैं। उनके छोटे भाई, रोहित रॉय भी एक टीवी और फिल्म अभिनेता हैं। रोनित रॉय ने अपना बचपन अहमदाबाद, गुजरात में बिताया है।

Ronit Roy

रोनित रॉय की कुल संपत्ति

रोनित रॉय ने किसी रेस्तरां या जिम में पैसा लगाने की जगह अपनी सुरक्षा एजेंसी खोली है, जिसके जरिए वह बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स को सिक्योरिटी प्रदान करते हैं। इस बिजनेस से रोनित की काफी अच्छी कमाई होती है। आपको बता दें कि एक्टर की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

1999 से रोनित रॉय ने शुरू किया था करियर

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए रोनित रॉय को खूब मेहनत करनी पड़ी है। हालांकि आज वह एक जाने माने एक्टर बन चुके हैं। रोनित रॉय ने साल 1999 में फिल्म 'जान तेरे नाम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद रोनित ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

टीवी में चला रोनित रॉय का जादू

हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब रोनित रॉय का करियर खराब होने लगा। उन्हें बॉलीवुड में फिल्में मिलना बंद हो गया था। ऐसे में उन्होंने टीवी का रुख किया और एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का जादू चलाया।

एक सक्सेफुल बिजनेसमैन हैं रोनित रॉय

आपको बता दें कि एक्टिंग के साथ साथ रोनित रॉय एक सक्सेफुल बिजनेसमैन भी हैं। रोनित रॉय ने साल 2000 में खुद की एक सुरक्षा एजेंसी खोली थी। इसकी शुरुआत उन्होंने फिल्म लगान के दौरान सुपरस्टार आमिर खान के साथ की थी।

बॉलीवुड के कई बड़े एक्टरों की सिक्योरिटी का जिम्मा

जानकारी के अनुसार रोनित रॉय की सुरक्षा एजेंसी ने बॉलीवुड के कई बड़े एक्टरों की सिक्योरिटी का जिम्मा ले रखा है। इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार, करण जौहर और कैटरीना कैफ जैसे कई बड़े स्टार्स का नाम शामिल है।

सिक्योरिटी एजेंसी से रोनित रॉय की करोड़ों की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सिक्योरिटी एजेंसी से रोनित रॉय की करोड़ों में कमाई होती है। एक पुराने इंटरव्यू में रोनित रॉय ने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान उनकी सुरक्षा एजेंसी काफी परेशानियों से गुजरी थी। उस दौरान उन्होंने अपने कई क्लाइंट्स भी खो दिए थे। उस दौर में अपने स्टाफ को सैलरी देने के लिए एक्टर ने अपनी लग्जरी कार समेत कई चीजें बेच दी थीं।

वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं रोनित रॉय

रोनित रॉय ने टीवी के कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया है। वहीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी रोनित रॉय नजर आ चुके हैं। फिल्मों और टीवी के अलावा रोनित रॉय कई पॉपुलर वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+