इन 4 फेमस स्टार्स की सुरक्षा करते हैं रोनित रॉय, जानें कौन हैं इनके बॉडीगार्ड्स और कितनी मिलती है सैलरी?
Ronit Roy Security: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 16 जनवरी 2025 को एक अनजान शख्स ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में एक्टर बुरी तरह से घायल हो गए थे जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल से घर लौट आए हैं सैफ अली खान
सैफ अली खान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है वहीं हमले के 5 दिन बाद यानी गत 21 जनवरी 2025 को सैफ अली खान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह अपने घर वापस लौट आए हैं।

सैफ अली खान की नई सिक्योरिटी टीम
वहीं घर लौटते ही सैफ अली खान ने एक नई सिक्योरिटी टीम हायर की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब सैफ अली खान की सुरक्षा एक्टर रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी करने वाली है। रोनित रॉय की अपनी एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी है जिसका नाम ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन है। ये एजेंसी रोनित रॉय ने साल 2000 में खोली थी।
रोनित रॉय संभालेंगे सैफ अली खान की सुरक्षा
सैफ अली खान ने फैसला किया है कि वह रोनित रॉय की प्राइवेट सिक्योरिटी से पर्सनल बॉडीगार्ड रखेंगे। जानकारी के अनुसार रोनित रॉय की सुरक्षा एजेंसी ने बॉलीवुड के कई बड़े एक्टरों की सिक्योरिटी का जिम्मा ले रखा है। इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार, करण जौहर और कैटरीना कैफ जैसे कई बड़े स्टार्स का नाम शामिल है। इस सिक्योरिटी एजेंसी से रोनित रॉय की करोड़ों में कमाई होती है।
आइए जानते हैं किन स्टार्स की सुरक्षा करते हैं रोनित रॉय और कौन हैं उनके पर्सनल बॉडीगार्ड्स-
आमिर खान के बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को सुरक्षा देने का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े पर है। युवराज हमेशा आमिर खान के साथ ही दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि आमिर खान अपने बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़ो को सालाना 2 करोड़ रुपये की सैलरी देते हैं।
अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग के आगे तो कई वीआईपी फेल हैं। दुनियाभर में अमिताभ बच्चन के फैंस मौजूद हैं। लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। ऐसे में बिग बी की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके जितेंद्र शिंदे के कंधों पर रहती है। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे हमेशा उनके साथ दिखाई देते हैं। बिग बी अपने बॉडीगार्ड को 1.5 करोड़ रुपये की सैलरी देते हैं।
अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड श्रेयस ठेले
श्रेयस ठेले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड हैं। श्रेयस ठेले अक्षय कुमार की सुरक्षा का पूरा काम देखते हैं। अक्षय की हर हरकत पर श्रेयस ठेले अपनी पैनी नजर रखते हैं। अक्षय अपने बॉडीगार्ड श्रेयस को सालाना करीब 1.2 करोड़ रुपये की सैलरी देते हैं।
कैटरीना कैफ
दीपक सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं। दीपक सिंह की सैलरी भी काफी ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक सिंह को कैटरीना कैफ की सुरक्षा करने के लिए करीब 1 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications