रोहित वर्मा ने आदित्य सिंह राजपूत की मौत पर कही ये बात, बोले- ड्रग्स का ओवरडोज...ये सब बकवास है...

Rohit Verma On Aditya Singh Rajput: आदित्य सिंह राजपूत के दोस्त रोहित वर्मा के अनुसार एक्टर की मौत को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं जो कि सच नहीं है। लोगों को ड्रग्स ओवरडोज की बकवास से दूर रहना चाहिए।

aditya singh rajput

Rohit Verma On Aditya Singh Rajput: टीवी एक्टर वरुण सूद, फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा और कई अन्य सेलेब्स ने दिवंगत अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत को भावुक होकर श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कि आदित्य सिंग राजपूत गत 22 मई की दोपहर को अपने मुंबई के घर पर मृत पाए गए थे। ड्रग ओवरडोज की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, आदित्य सिंह राजपूत के दोस्त और फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा ने सभी से निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने और डॉक्टरों को अपना काम करने देने का आग्रह किया है।

रोहित वर्मा ने मीडिया के सामने कही ये बात
मीडिया से बात करते हुए रोहित वर्मा ने कहा- बहुत सारी अफवाहें हैं, बहुत से लोग बहुत कुछसोचते हैं...बहुत से लोग उसके बारे में बात कर रहे हैं, ड्रग्ज ओवरडोज और सभी के बारे में ... पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी बाकी है। मुझे लगता है कि यह सब बकवास है, ये एक दुर्घटना हो सकती है।

रोहित ने कहा- किसी भी बकवास पर यकीन न करें
रोहित वर्मा ने आगे कहा- चलो ये काम विशेषज्ञों पर छोड़ देते हैं। मुझे लगता है कि हम सभी को डॉक्टरों को अपना काम करने देना चाहिए। हमें किसी के लिए इस तरह का बयान देने और इस तरह की गलत अफवाहें फैलाने का कोई अधिकार नहीं है, जब कि वह आसपास नहीं है। रोहित ने ये भी कहा कि उन्होंने 6 दिन पहले आदित्य से बात की थी, जब आदित्य योग ट्रेनर के लिए सुझाव मांगने के लिए उनके पास पहुंचे थे।

दोस्त स्वीटी वालिया ने आदित्य को दी श्रदांजलि
वहीं ओनिर ने भी आदित्य सिंह राजपूत को सोशल मीडिय पर श्रदांजलि दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- यह सुनकर हैरान हूं....इतना युवा और जीवन से भरपूर इंसान। बहुत ही दुखद। आदित्य सिंह राजपूत की मौत की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए, उनकी अच्छी दोस्त स्वीटी वालिया ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर लिखा- ओएमजी! यह सच नहीं हो सकता! आदित्य ऐसा नहीं होना चाहिए था। हम पूरी तरह से हिल गए हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले। वाहेगुरु #फ्रेंड्सफॉरएवर।

स्वीटी ने कहा- बहुत बड़ा पेट लवर था आदित्य
स्वीटी वालिया ने आज तक से बात करते हुए अपने और दिवंगत एक्टर को रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। स्वीटी ने बताया- आदित्य के साथ मेरी बहुत गहरी दोस्ती थी। वह काफी खुशमिजाज लड़का था। बड़ों का सम्मान करता था। उसकी मौत की खबर से मैं टूट गई हूं। कुछ दिन पहले मुझे उसका मैसेज मिला था। मुझे चोट लग गई थी और उसने मुझे वॉइस मैसेज भेजे थे। सब कहते हैं- आपको चोट लगी है, आप ठीक हो जाएंगे। लेकिन उसका आखिरी मैसेज था- घर आओ जल्दी... मैं तुम्हें मैगी खिलाऊंगा।'

अशोक पंडित ने जताया सम्मान
वहीं फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने आदित्य के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है और ट्वीट करते हुए लिखा है- ये चौंकाने वाला है। इस पर विश्वास नहीं कर सकता। एक मजेदार व्यक्ति, एक बहुत अच्छा अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत अंधेरी इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाया गया। शव को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेजा गया है। मेरे पास दुख और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+