बॉलीवुड की इस चाइल्ड एक्ट्रेस ने बिगाड़ा अपना चेहरा, 14 की उम्र में कराई ऐसी सर्जरी, लोग बोले- इसकी मां तो....
Riva Arora: बॉलीवुड की फेमस चाइल्ड एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा कुछ समय पहले अचानक ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया था जिसमें वह 38 साल की टीवी एक्टर करण कुंद्रा के साथ रोमांस करती नजर आ रही थीं। 12 साल की बच्ची को 38 साल के एक्टर के साथ रोमांस करता देख लोग काफी भड़क गए थे।
रीवा अरोड़ी की फोटोज ने मचाया बवाल
अब एक बार फिर से रीवा अरोड़ा को देख लोग गुस्से में आ गए हैं। रीवा की लेटेस्ट फोटोज ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि रीवा ने महज 14 साल की उम्र में ही लिप सर्जरी करा ली है और इसके लिए उनकी मां जिम्मेदार है।

रीवा अरोड़ा पर भड़क गए लोग
रीवा अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीरों को देखने के बाद से लोग काफी भड़क गए हैं। लोगों का कहना है कि रीवा ने 14 साल की उम्र में ही लिप सर्जरी करा ली है और इसके लिए उनकी मां को जेल भेज देना चाहिए। इससे पहले रीवा पर उम्र बढ़ाने के लिए ग्रोथ हॉर्मोन इंजेक्शन लगाने के आरोप भी लग चुके हैं।
रीवा अरोड़ा ने 14 की उम्र में कराई सर्जरी
आपको बता दें कि 14 साल की रीवा अरोड़ा एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस ने इतनी छोटी उम्र में ही लिप सर्जरी कराई है।
लोगों ने कमेंट कर मां को सुनाई खरी-खोटी
लोग रीवा अरोड़ा की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- 14 की उम्र में ये 25 की क्यों दिखना चाहती है। वहीं एक शख्स ने कमेंट किया है- इसकी मां को तो जेल भेज देना चाहिए। कुछ लोगों ने तो ये तक लिखा कि हंसिका मोटवानी की तरह इसने भी हॉर्मोनल इंजेक्शन लगवाए हैं।
2011 में की थी बॉलीवुड में एंट्री
जानकारी के अनुसार रीवा अरोड़ा ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकस्टार' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वह कई टीवी विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। रीवा शॉर्ट मूवी 'नैना' (2018) में भी नजर आई थीं।
कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
रीवा अरोड़ा हॉलीवुड मूवी 'बेस्ट फ्रेंड' में भी काम कर चुकी हैं। रीना ने टीवी सीरियल 'मेरे पापा हीरो हीरालाल' में भी काम किया है। रीवा को साल 2020 में 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (2019) और 2017 में श्रीदेवी की 'मॉम' जैसी फिल्मों में देखा गया है। रीवा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications