पोती राहा को प्यार से निहारते दिखे ऋषि कपूर, तस्वीर देख नीतू कपूर हुईं इमोशनल, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Rishi Kapoor Raha Kapoor: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर अब बड़ी हो गई हैं। हाल ही में कपल ने उनकी पहली झलक फैंस को दिखाई थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं एक बार फिर राहा की एक क्यूट तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपने दादा ऋषि कपूर की गोद में नजर आ रही हैं।
ऋषि कपूर और उनकी पोती राहा कपूर एक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसमें दिवगंत एक्टर राहा को गोद में लिए उसे निहारते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में ऋषि कपूर ब्लू टी शर्ट पहने हुए दिखे वहीं राहा अपनी सफेद ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर को नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

नीतू कपूर ने इस क्यूट फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'ये बहुत ही प्यारी तस्वीर है।' वहीं इस तस्वीर को आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने शेयर करते हुए लिखा, "यह बहुत अच्छा एडिट है. यह हमारे दिलों को खुशी से भर देता है. धन्यवाद।" ऋषि कपूर का निधन साल 2020 में हो गया था ऐसे में जाहिर है कि ये तस्वीर रियल नहीं है।
बता दें कि, इस वायरल तस्वीर को एडिट किया गया है। राहा के चेहरे को डिजिटल तरह से एडिट कर उनके दादा के साथ फोटो को लगाया गया है। इसका मतलब है कि राहा की जगह एक्टर ने अपनी पुरानी तस्वीर में किसी और को गोद में लिया हुआ था जिसे एडिट किया गया है। अब इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस इमोशनल हो गए। एक यूजर ने लिखा, 'काश ऋषि कपूर आज जिंदा होते तो तस्वीर असली होती।'
बता दें कि, ऋषि कपूर ने साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी साल 2022 में हुई थी। शादी के 2 महीने बाद ही कपल ने फैंस के साथ गुड न्यूज दी थी। बता दें कि राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था। तभी से कपल ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा। एक्ट्रेस ने एक साल तक राहा की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications