Rishabh Tandon Last Post: मौत से 11 दिन पहले ऋषभ टंडन की पत्नी ने शेयर किया था ऐसा पोस्ट, वीडियो में क्या दिखा

Rishabh Tandon Last Post: मनोरंजन जगत के लिए अक्टूबर महीना बेहद दर्दनाक साबित हो रहा है। दिग्गज एक्टर असरानी और पंकज धीर के निधन के बाद अब म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ रही है।

सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन की मौत
खबर है कि मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन, जिन्हें 'फकीर' के नाम से जाना जाता था, अब इस दुनिया में नहीं रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गत 21 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को दिल्ली में उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनका निधन हो गया।

Rishabh Tandon

फिल्म और संगीत जगत में पसरा मातम

-ऋषभ टंडन की अचानक हुई मौत से फिल्म और संगीत जगत सदमे में है। ऋषभ टंडन ने न सिर्फ संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी बल्कि फिल्मों में भी दमदार अभिनय किया था।

-ऋषभ टंडन 'फकीर-लिविंग लिमिटलेस' और 'रशना: द रे ऑफ लाइट' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। अपने सधे हुए अभिनय और सॉफ्ट म्यूजिक स्टाइल के चलते उन्होंने एक अलग फैन बेस तैयार किया था।

ऋषभ टंडन की हार्ट हटैक से हुई मौत

दिवाली मनाने के लिए ऋषभ टंडन अपनी पत्नी के साथ मुंबई से दिल्ली अपने परिवार के पास आए थे, जहां ये दुखद हादसा हुआ। बहुत कम उम्र में उनका यूं चले जाना सभी के लिए गहरा सदमा है।

ऋषभ टंडन का आखिरी पोस्ट बना यादगार

आपको बता दें कि ऋषभ टंडन की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट उनके जन्मदिन की थी, जिसे उनकी पत्नी ने शेयर किया था। अब वही पोस्ट फैंस के लिए एक भावनात्मक याद बन चुकी है। लोग सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और गाने शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे थे सिंगर-एक्टर

अपने करियर के दौरान ऋषभ टंडन कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे थे। वह टीवी एक्ट्रेस सारा खान के साथ कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आए थे। एक बार सारा खान की सिंदूर लगी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें फैल गई थीं। हालांकि सारा ने बाद में इन अफवाहों को गलत बताया था लेकिन ये बात सामने आई थी कि दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला था।

रूस की ओलेस्या नेडोबेगोवा से की थी शादी

ऋषभ टंडन ने बाद में रूस की ओलेस्या नेडोबेगोवा से शादी की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि ओलेस्या से उनकी पहली मुलाकात उज्बेकिस्तान में हुई थी, जहां वह उनकी एक डिजिटल सीरीज की लाइन प्रोड्यूसर थीं। यही मुलाकात आगे चलकर प्यार में बदल गई थी।

संगीत जगत में छाई शोक की लहर

ऋषभ टंडन का जाना इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके करीबी दोस्तों और फैं ने सोशल मीडिया पर उन्हें एक संवेदनशील, विनम्र और आत्मीय कलाकार बताया है। उनके प्रसिद्ध गानों, 'ये आशिकी', 'चांद तू', 'धू धू कर के' और 'फकीर की जुबानी', ने उन्हें हमेशा के लिए यादगार बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+