लग्जीरियस कार कंपनी पर फूटा रिमी सेन का गुस्सा, मांगे 50 करोड़ रुपए, बोलीं- मुझे मानसिक परेशानी.....

Rimi Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन को लकेर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रिमी सेन ने लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लैंड रोवर के खिलाफ कानूनी मुकदमा किया है, जिसमें हर्जाने के तौर पर 50 करोड़ रुपये के मुआवजे की मां की गई है।

कार कंपनी पर फूटा रिमी सेन का गुस्सा
रिमी सेन ने दावा किया है कि ये एक बहुत ही खराब कार है और साल 2020 में इसे खरीदने के बाद से ही उन्हें काफी परेशानी और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कंपनी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।

rimi sen

92 लाख रुपये में खरीदी थी लग्जीरियस कार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिमी सेन ने जगुआर लैंड रोवर के ऑथोराइज्ड डीलर सतीश मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड से 92 लाख रुपये में ये लग्जरी कार खरीदी थी। कार जनवरी 2023 तक वैलिड वारंटी के साथ आई थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन के कारण कार का इस्तेमाल बहुत ही कम हुआ था।

2022 में रिमी सेन की कार के साथ हुआ एक्सीडेंट
रिमी सेन का आरोप है कि जब उन्होंने नियमित रूप से इस लग्जीरियस कार को चलाना शुरू किया, तो उन्हें सनरूफ, साउंड सिस्टम और रियर-एंड कैमरा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इन परेशानियों के कारण 25 अगस्त 2022 को उनके साथ एक बड़ी घटना हो गई थी। कथित तौर पर रियर-एंड कैमरा खराब होने के कारण कार एक खंभे से टकरा गई थी।

कार में हो रही है कई तरह की समस्या
डीलरशिप को इन परेशानियों के बारे में जानकारी दी गई, लेकिन रिमी सेन ने दावा किया है कि उनकी शिकायतों का पूरी तरह से समाधान नहीं निकाला गया। है। उनके अनुसार, कोई भी कार्रवाई करने से पहले सबूत मांगे गए थे। इस कारण बार-बार कार में मरम्मत चलती रही। जैसे ही एक प्रॉब्लम को ठीक किया जाता, दूसरी तैयार हो जाती थी।

10 से ज्यादा बार ठीक हो चुकी है कार
अपने कानूनी नोटिस में रिमी सेन ने बताया है कि कार में मूल रूप से कई खामियां हैं, चाहे वह निर्माण में हो या ऑथोराइज्ड डीलर के किए गए रखरखाव में। उन्होंने कहा कि इस लग्जीरियस कार को 10 से ज्यादा बार मरम्मत के लिए भेजा गया है, फिर भी समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में उन्हें काफी मानसिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

50 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग
कार के साथ हो रही इन समस्याओं के चलते रिमी सेन ने अपनी झेली गई परेशानियों के लिए 50 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। साथ ही अपने कानूनी खर्चों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग भी की गई है। इसके अलावा उन्होंने कंपनी से डिफेक्टिव कार को रिप्लेस करने के लिए भी कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+