ऋचा चड्ढा ने 3 महीने में कम किया 15 किलो वजन, पतली कमर वाली फोटो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज
मुंबई, फरवरी 15। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर कर तहलका मचा दिया है। दरअसल, ऋचा ने अपनी लेटेस्ट फोटोज से फैंस को काफी चौंका दिया है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऋचा ने ऐसा क्या किया है जो फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर इतने हैरान हैं। दरअसल, ऋचा ने 3 महीने के अंदर अपना 15 किलो वजन कम कर लिया है। उनकी बॉडी में आया ये ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी को हैरान कर रहा है।

ऋचा ने अपने वजन को लेकर बनाया वीडियो
अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली ऋचा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऋचा ने बताया है कि उन्होंने कैसे अलग-अलग फिल्म के लिए वजन घटाया और बढ़ाया है। ऋचा चड्ढा वीडियो में कह रही हैं कि कैमरे के सामने कुछ भी करना इतना आसान नहीं होता। वीडियो की शुरुआत ऋचा की एक फोटो के साथ होती है, जिसमें वो एक प्लेकार्ड लिया हुआ है, जिसपर लिखा है, "अबकी बार, प्यार ही प्यार"। ऋचा वीडियो में कह रही हैं कि अक्सर शूट के दौरान खान-पान काफी गड़बड़ हो जाता है, इसके अलावा संघर्ष भी बहुत करना पड़ता है।

'लोग पूछ रहे हैं कि आपने वजन कम कर लिया'
ऋचा ने अपने वजन के बारे में बात करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को काफी संघर्ष भी करना पड़ता है। आपकी सक्सेस, हार, पब्लिक अपीयरेंस, आप सेल्फ मेड हैं या सेल्फ पेड हैं, कुछ मैटर नहीं करता। हर किसी के पास आपके लिए एक अलग सलाह होती है। ऋचा आगे वीडियो में कह रही हैं कि लोग उनसे पूछ रहे हैं कि आपने वजन कम कर लिया है, आपने वजन कम कर लिया, लेकिन मुझे लगता है इससे भी ज्यादा अच्छी चीजें हैं, जिन पर हम बात कर सकते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, आप एक फिल्म को बनाने में पूरी मेहनत करते हैं। इसमें आप अपनी सैनिटी खोते हैं, हेल्थ पर ध्यान नहीं देते, फिर भी वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती है।

मार्च में शादी करेंगी ऋचा चड्ढा
आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। ऋचा चड्ढा अली फजल के साथ रिश्ते में हैं और दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों पिछले कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली और ऋचा चड्ढा 2020 में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना के कारण उन्हें अपनी शादी टालनी पड़ी थी। अब जब कोरोना का असर थोड़ा कम होना शुरू हो गया है तो अब लगातार यहीं खबरें आ रही हैं कि ये दोनों मार्च में शादी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 'जो भी इसके कपड़े सिलता है, उसके हाथ कटवा दो', Urfi Javed की नई ड्रेस देखकर भड़के यूजर












Click it and Unblock the Notifications