रिया चक्रवर्ती ने पहनी 100 साल पुरानी साड़ी, फोटोज देख लोगों ने कही ऐसी बात

Rhea Chakraborty 100 Years Old Saree: इस साल आम लोगों से लेकर बॉलीवुड कलाकारों तक ने विजयदशमी और दशहरे का त्योहार बड़े की हर्षोल्लास के साथ मनाया। वहीं बंगाली सेलेब्स दुर्गा पूजा के जश्न में डूबे नजर आए जिनमें रानी मुखर्जी, काजोल, इशिता दत्ता, बिपाशा बसु, सुष्मिता सेन, सुमोना चक्रवर्ती का नाम शामिल है। इस मौके पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी खास अंदाज में दुर्गा पूजा मनाती नजर आईं। उन्होंने विजयदशमी के मौके पर ट्रेडिशनल बंगाली लुक को चुना और 100 साल पुरानी साड़ी पहनी।

रिया चक्रवर्ती का विजयदशमी लुक
रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को विजयदशमी की बधाई भी दी है। इन तस्वीरें में रिया चक्रवर्ती ट्रेडिशनल कॉटन सिल्क साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। रेड इंबॉयड्री वाली क्रीम कलर की साड़ी के साथ उन्होंने रेड स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए रिया ने कानों में गोल्डन झुमके और माथे पर लाल बिंदी लगाई थी।

Rhea Chakraborty

रिया ने पहनी दादी की 100 साल पुरानी साड़ी
आपको बता दें कि विजयदशमी पर रिया चक्रवर्ती के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रिया ने इस लुक की फोटोज शेयर करते हुए लोगों को बताया है कि उनकी ये साड़ी उनकी दादी मां की है जो कि 100 साल पुरानी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'शुभो बिजोया दशमी। ये मेरी दादी की साड़ी है। 100 साल पुरानी। अपने वंश की किसी चीज को पहनना बहुत ही खास होता है।

लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बात
रिया चक्रवर्ती का ये पारंपरिक बंगाली लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। रिया के एक फैन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत खूबसूरत। दुआ करता हूं कि ये दशहरा भगवान आपको सफलता और खुशियां दे। आपको सभी बुराइयों से बचाए। वहीं एक दूसरे फैन ने तारीफ करते हुए लिखा है- आपका फैशन सेंस बहुत ही अच्छा है, बंगाली ब्यूटी। लोगों ने रिया की 100 साल पुरानी साड़ी की भी काफी तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+