क्या सचमुच बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं रिया चक्रवर्ती, इन तस्वीरों से तेज हुई अफवाहें

बंटी सजदेह संग डेटिंग की खबरों के बीच रिया चक्रवर्ती को हाल ही में सीमा सजदेह संग कार की पिछली सीट पर देखा गया। ये तस्वीरें फिल्ममेकर की पार्टी से वायरल हो रही हैं।

Sushant Singh rajput

रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपने नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के इतने समय के बाद अब खबर है कि अभिनेत्री की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। उनका नया प्यार कोई और नहीं बल्कि सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने प्यार को पूरी तरह से प्राइवेट रखना चाहती हैं। अब ऐसा लग रहा है कि बंटी और रिया के रिलेशनशिप को परिवार की तरफ से भी पूरा-पूरा प्यार मिल रहा है। ये बात हाल ही में सामने आई तस्वीरों में साफ तौर पर झलक रही है। रिया चक्रवर्ती की रीसेंट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

फिर सुर्खियों में रिया

फिर सुर्खियों में रिया

रिया चक्रवर्ती को लेकर खबरें हैं कि सुशांत के बाद अब एक बार फिर उनकी जिंदगी में बहार लौट आई हैं। रिया को एक बार फिर अपनी जिंदगी का प्यार मिल चुका है। एक्ट्रेस का नाम कुछ दिनों से बंटी सजदेह संग जोड़ा जा रहा है। खबरें हैं कि दोनों ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब एक और वीडियो इन खबरों की कुछ हद तक पुष्टि करता हुआ दिख रहा है।

पार्टी में सीमा संग आई नजर

दरअसल, हाल ही में फिल्ममेकर अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने पार्टी रखी थी, जिसमें रिया और बंटी दोनों की ही फैमिली नजर आई। पार्टी में रिया के भाई शौविक और बंटी सजदेह की बहन सीमा भी नजर आईं। रिया और सीमा दोनों ही कार के पीछे साथ में बैठी हुई नजर आ रही थीं। वहीं रिया का भाई शौविक कार की फ्रंट सीट पर बैठा हुआ था। तस्वीरें योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

कार में रिया का भाई भी आया नजर

कार में रिया का भाई भी आया नजर

रिया चक्रवर्ती इन दौरान ब्लैक रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही थीं। वहीं नेटफ्लिक्स रियलिटी शो फैबुलस लाइव्स में नजर आने वालीं सीमा ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। दोनों ही कार की पिछली सीट पर बैठी नजर आईं। वहीं रिया का भाई शोविक कार के आगे वाली सीट पर बैठा हुआ था।

इस साल की शुरुआत से कर रहे डेट

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की शुरुआत में ही रिया और बंटी ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। पिछले कुछ सालों में रिया ने जो कुछ भी झेला है, बंटी उसका सपोर्ट सिस्टम बना रहा। जब कुछ भी रिया के फेवर में नहीं था, तो बंटी हर वक्त उनके साथ थे। वहीं सूत्रों की मानें, तो दोनों अब साथ में हैं और अपना रिलेशनशिप सीक्रेट ही रखना चाहते हैं।

सुशांत मामले में बुरी तरह फंसी थी रिया

रिया चक्रवर्ती बंटी से पहले सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। एक्टर की अप्रैल 2020 में मौत हो गई थी। रिया सुशांत की मौत की जांच और उनसे जुड़े ड्रग्स के मामले में बुरी तरह से उलझी हुई थीं। एक्ट्रेस को जेल में एक महीना भी बिताना पड़ा। रिया को इस संबंध में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था और फिर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया था। वहीं मीडिया में भी एक्ट्रेस की कई बार आलोचना की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+