Sushant Singh Rajput की मौत मामले में ट्रोलर्स पर भड़कीं रिया चक्रवर्ती, बोलीं- 'उन्हें जाने दो कौन हैं वो'

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में जेल की हवा खानी पड़ी थी। अब एमटीवी रोडीज में एक्ट्रेस का दर्द छलका और उन्होंने बताया कि वह उस वक्त किन मुश्किलों से गुजरी थीं।

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों एमटीवी रोडीज के सीजन 19 से गैंग लीडर के रूप में टीवी पर वापसी की है। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्षों के दिनों को याद किया। शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस ने उन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया जिन्होंने दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन पर तमाम आरोप लगाए थे।

रिया चक्रवर्ती का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा
शो के इस लेटेस्ट एपिसोड का वीडियो रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें वह सामने आए कंटेस्टेंट से कहती हैं कि, "बहुत से लोग बहुत सी बातें कहेंगे। मुझ पर कई नामों का लेबल लगाया गया है और मेरे बारे में कई बातें कही गई हैं। लेकिन क्या मैं उन लेबलों को स्वीकार करूंगी? क्या मैं उनके कारण से अपनी जिंदगी में रुकूंगी? बिलकुल भी नहीं... उन्हें जाने दो। कौन है वो"।

Rhea Chakraborty

कंटेस्टेंट को किया प्रेरित
दरअसल, रिया चक्रवर्ती के सामने एक कंटेस्टेंट आई जो कि एथलिट थी। उसने बताया कि त्वचा का रंग के कारण उसे अपनी जिंदगी में किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उसकी कहानी सुनकर रिया चक्रवर्ती इमोशनल हो गईं और उन्होंने कहा, "तुम्हारे रंग में कुछ भी गलत नहीं है, तुम बिल्कुल सुंदर और मजबूत हो। आप जीवन में बेस्ट की हकदार हैं और जो भी आपके साथ हुआ, वो आपकी गलती नहीं है, उनकी गलती है।"

रिया ने एक महीना खाई जेल की हवा
बता दें कि, रिया चक्रवर्ती तब सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई थीं जब सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्ट्रेस पर आत्महत्या को लेकर उकसाने का आरोप लगा था। बाद में सुशांत के केस में ड्रग्स मामले में रिया को गिरफ्तार किया गया था और लगभग एक महीने वह जेल में रहीं। रिया को आखिरी बार 2021 में फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+