'ये इंतजार काफी लंबा था', 3 साल बाद सेट पर लौंटी Rhea Chakraborty, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस
तीन साल बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। लंबे समय बाद काम पर वापसी से एक्ट्रेस बेहद खुश हैं।

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्त ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में फंस चुकी रिया अब लंबे समय बाद काम पर वापस लौटी हैं। जिसे लेकर एक्ट्रेस काफी खुश हैं।
स्क्रीन पर लौटने पर इमोशनल हुईं रिया
रिया चक्रवर्ती लगभग 3 साल बाद स्क्रीन पर वापस लौट रही हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही एमटीवी रोडीज 19 में गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगी। रिया चक्रवर्ती ने इसकी जानकारी फैंस को अपनी इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दी साथ ही अपनी खुशी भी जाहिर की।
रिया ने जताई खुशी
तीन साल बाद स्क्रीन पर वापसी करने पर रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह शूट के लिए मेकअप कराती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि, वह तीन साल बाद वापस लौटने से काफी खुश हैं। ऐसे में एक्ट्रेस थोड़ी इमोशनल भी हो गईं।
फैंस का किया धन्यवाद
रिया चक्रवर्ती ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इंतजार काफी लंबा रहा। सेट पर लौटना और काम पर लौटना, एक अलग ही खुशी है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। आप सबके इतने प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। समय मुश्किल रहा, लेकिन आपका प्यार भी सच्चा था। खुशी के आंसू बह रहे हैं।'
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
हालांकि इस वीडियो की वजह से रिया चक्रवर्ती को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, "रोडीज में होने के लिए आप में कोई खास बात होनी चाहिए, प्लस वाला टैलेंट होना चाहिए...प्लस वाली बात होनी चाहिए...इसमें क्या है भाई?" एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुशांत के बाद अब कौन है अगला टार्गेट?' हालांकि वहीं कुछ फैंस रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट भी कर रहे हैं। फिलहाल उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications