रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन को ऐसे दिया जवाब, कहा- 'वो सिर्फ उंगलियां उठाना जानते हैं'
रिया चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रिया ने शोर से ऊपर उठने और दयावान होने की बात लिखी है।
मुंबई, 16 जुलाईः सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आने के बाद से वह दोबारा सुर्खियों में छा गई हैं। जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए कथित तौर पर ड्रग्स खरीदने का आरोप लगाया है। एनसीबी ने एक चार्जशीट दायर की है, जिसमें रिया और उनके भाई समेत 33 अन्य लोगों को मामले में आरोपी बताया गया है। वहीं इस खबर के बाद गत 15 जुलाई को ही रिया चक्रवर्ती को मुंबई में अपना वर्कआउट सेशन खत्म कर बाहर निकल कर पैपराजी को पोज देते हुए देखा गया। वह कैमरे पर बहुत प्यार से मुस्कुराते हुए पोज दे रही थीं।

रिया ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
इसके बाद अचानक ही रिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में रिया ने शोर से ऊपर उठने और दयावान होने की बात लिखी है। उन्होंने लिखा है- शोर से ऊपर उठो, अहंकार से ऊपर उठो, इतना ऊपर उठो कि वह केवल तुम पर उंगलियां उठा सकें, क्योंकि आप वहां हैं, जहां वे कभी नहीं पहुंच सकते। आप शांति में हैं।

सुशांत की बहन को ऐसे दिया जवाब
रिया चक्रवर्ती ने आगे लिखा- आप बिना वजह के करुणा महसूस करते हैं। उन्हें सोचने दें। आप संपूर्ण हैं। आप जैसे हैं, वैसे ही प्यारे हैं। रिया का यह पोस्ट दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह के आरोपों के बाद सामने आया है। आपको बता दें कि सुशामत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर उनके भाई को बर्बाद करने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो के एक्टर के निधन के समय, रिया और सुशांत रिलेशनशिप में थे।

प्रियंका ने रिया पर लगाए थे आरोप
प्रियंका ने इंडिया न्यूज को इंटरव्यू देते हुए कहा था- सुशांत की मौत का लोगों ने अपने एजेंडे के लिए दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सच चाहती हैं। उनकी मौत रची गई एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी जो उनकी प्रतिभा और बुद्धि से असुरक्षित थी। प्रियंका के मुताबिक- उनके भाई सुशांत सिंह राजपूत का जीवन साल 2019 से बर्बाद हो गया था, क्योंकि रिया चक्रवर्ती ने उनके जीवन में एंट्री कर ली थी। उन्होंने कहा- 6 दिनों के भीतर, पहली बार मेरे और मेरे भाई के बीच गलतफहमी पैदा हुई थी।

सुशांत को बर्बाद करने की हुई थी साजिश
सुशांत की बहन ने आगे कहा- जिन लोगों ने रिया को बचाया और उनके न्याय की बात की, उन्होंने कभी इस देश के जरूरी मुद्दों पर बात नहीं की, लेकिन सभी रिया के लिए आगे आ गए। सुशांत को बर्बाद करने के लिए आपने रिया को भेजा था। वहीं प्रियंका ने सुशांत के काम का जिक्र करते हुए कहा- सुशांत किसी क्लब का हिस्सा नहीं थे, फिर भी वह बहुत अच्छा कर रहे थे और इससे इंडस्ट्री के दूसरे लोग परेशान हो गए थे। सब एकसाथ उनके पीछे पड़ गए थे।

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ चार्जशीट दायर
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए कथित तौर पर ड्रग्स खरीदने का आरोप लगाया है, जिनका साल 2020 में निधन हो गया था। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के अत्यधिक ड्रग्स की लत को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications