Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुशांत सिंह राजपूर की मौत के बाद अब इस शख्स पर आया रिया चक्रवर्ती का दिल, सलमान खान से है खास कनेक्शन

सुशांत सिंह राजपूत के निधन लगभग ढाई साल बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हुई है। जी हां एक्ट्रेस अब सीमा सजदेह के भाई को डेट कर रही हैं।

Rhea Chakraborty Dating Seema Sajdeh: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को ढाई साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। उनकी मौत के बाद गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। हालांकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी थी। लेकिन लगता है बूरे दौर से गुजरने के बाद अब एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में अब एक नए शख्स की एंट्री हुई है।

रिया चक्रवर्ती का आया इस शख्स पर दिल

रिया चक्रवर्ती का आया इस शख्स पर दिल

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। बता दें कि, बंटी स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की फील्ड में सबसे बड़ी मैनेजमेंट फर्मों में से एक के मालिक हैं। कहा ये भी जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती अपने इस रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहती हैं।

एक्ट्रेस रखेंगी रिश्ता प्राइवेट

एक्ट्रेस रखेंगी रिश्ता प्राइवेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती जब मुश्किल दौर से गुजर रही थीं तो, बंटी सजदेह ही थे जिन्होंने उनको सबसे ज्यादा सपोर्ट किया था। उस वक्त जब सुशांत सिंह राजपूत के केस में एक्ट्रेस से लगातार पूछताछ हो रही थी तो, बंटी से भी पुलिस ने मामले की पूछताछ की थी।

सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ चुका है नाम

सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ चुका है नाम

कुछ रिपोर्ट का कहना है कि, अब रिया चक्रवर्ती तमाम मुश्किलें झेलने के बाद अब अपनी जिंदगी आगे बढ़ गई हैं और उनकी लाइफ में एक बार फिर प्यार की एंट्री हुई है। तो वहीं कुछ का कहना है कि, दोनों लंबे वक्त से अच्छे दोस्त हैं। आपको बता दें कि, ये वही बंटी सजदेह हैं जिनका नाम सोनाक्षी सिन्हा के साथ जोड़ा गया था।

बंटी सजदेह हैं कॉर्नरस्टोन एजेंसी का हिस्सा

बंटी सजदेह हैं कॉर्नरस्टोन एजेंसी का हिस्सा

कहा जा रहा है कि, रिया चक्रवर्ती अपने नए ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ काफी खुश हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि, रिया भी बंटी की क्लाइंट थीं। बंटी सजदेह बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के करीबी हैं। इसके अलावा वह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट के एमडी और सीईओ हैं। साथ ही वह धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी का भी हिस्सा हैं।

सुशांत की मौत के बाद चर्चा में रहीं रिया चक्रवर्ती

सुशांत की मौत के बाद चर्चा में रहीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत को लंबे समय से डेट कर रही थीं। लेकिन अचानक 14 जून 2020 को सुशांत सिंह की मौत ने एक्ट्रेस की जिंदगी बदल दी थी। हर कोई उनको एक्टर की मौत का दोषी मान रहा था। सुशांत के निधन के एक्ट्रेस के परिवार वालों से भी पूछताछ की गई। ED के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। इसी सिलसिले में एक्ट्रेस एक महीना जेल में बंद रही थीं। यही वजह थी कि उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+