रेमो का खुलासा, बचपन में इस नाम से किया जाता था बुली, फिर मां की इस बात ने बदल दी सोच

नई दिल्ली, 27 फरवरी: कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी पत्नी लिजेल डिसूजा के साथ फनी वीडियो पोस्ट करके अपने प्रशंसकों को इंटरनेट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ प्यार का इजहार करते हुए देखे जा सकते हैं। अपने नए रील वीडियो के कैप्शन में रेमो ने एक बड़ा खुलासा किया है। रेमो मे बताया है कि कैसे उनकी डार्क स्किन की वजह से बुली किया जाता था।

रेमो ने बताया इसलिए होता था 'बुली'

रेमो ने बताया इसलिए होता था 'बुली'

रेमो द्वारा शेयर किए गए नए रील वीडियो में वे पत्नी लिजेल के साथ फनी अंदाज में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रेमो को 1965 की फिल्म गुमनाम के मोहम्मद रफी के गाने 'हम काले है तो क्या हुआ दिल वाले है' में लिप-सिंक करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ रेमो ने कैप्शन में खुलासा किया कि, लोग उनके सांवले रंग पर उन्हें कालिया और कालू कहकर पुकारते थे। तो बुरा लगता था।

मां की सीख ने बदल दी सोच

रेमो ने बताया कि, जब लोग मुझे कालिया, कालू कहते थे तो मुझे इससे नफरत होती थी, लेकिन फिर मेरी मां ने मुझे बताया कि इंसान का रंग नहीं, बल्कि दिल मायने रखता है। मैं तब ये गाना गाता था और तब से ये मेरा फेवरेट गाना बन गया। अब में ये गाना लिजेल के लिए गाता हूं। रेमो के इस खुलासे के बाद उनके फैंस और सेलेब्रिटी उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। उनके वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही है।

फैंस रेमो पर लुटा रहे हैं प्यार

फैंस रेमो पर लुटा रहे हैं प्यार

रेमो के साथ और मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ब्लैक खूबसूरत होता है भाई। वहीं, उनके एक फैंस उनकी तारीफ करते लिखा, सर आप एक शानदार इंसान हैं। सर आपको पता नहीं है कि हमारी लाइफ में आपकी कितनी एहमियत है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सुपर रेमो सर। वहीं रेमो की पत्नी लिजेल ने कमेंट कर लिखा कि, आप मुझे क्या बता रहे हैं ...... मेरा मतलब है कि वास्तव में हम्म्म्मम्ममम्म। रेमो के इस वीडियो पर गौरव गेरा और लोपामुद्रा ने भी रिएक्शन दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+