बॉलीवुड से आई Shocking News,रेमो डिसूजा का साला घर में मिला मृत

मुंबई, 20 जनवरी: कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर रेमो डिसूजा का साला अपने घर में मृत अवस्था में पाया गया है। जेसन वॉटकिंस का शव मुंबई के मिल्लत नगर में अपने घर पर मिला। वॉटकिंस की बहन और रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा ने अपने भाई के निधन से दुखी होकर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उसकी फोटो शेयर करते हुए दुख व्यक्त किया है। परिवार के एक करीबी दोस्त ने जेसन वॉटकिंस के निधन की पुष्टि की है।

'मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी'

'मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी'

अपने भाई के ऐसे अचानक जाने से दुखी बहन लिजेल डिसूजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें से एक में जेसन वॉटकिंस है और दूसरी में बचपन में दोनों भाई-बहन। फोटो के साथ लिजेल ने लिखा, 'क्यों ??????? तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो। मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी'। ईटाइम्स को खबर के मुताबिक परिवार के एक करीबी दोस्त ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

गोवा में रेमो और लिजेल

गोवा में रेमो और लिजेल

ईटाइम्स को खबर के मुताबिक एक मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि जेसन को कूपर अस्पताल लाया गया था और ओशिवारा पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मौत से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वहीं रेमो और लिजेल फिलहाल गोवा में हैं, जहां वे एक शादी में शामिल होने गए थे।

जेसन वॉटकिंस भी फिल्म इंडस्ट्री में थे सक्रिय

जेसन वॉटकिंस भी फिल्म इंडस्ट्री में थे सक्रिय

आपको बता दें कि जेसन वॉटकिंस फिल्म इंडस्ट्री में काफी सालों से काम कर रहे थे। उन्होंने रेमो डिसूजा के सभी प्रोजेक्ट्स में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। वहीं अब तक अपने साले के निधन पर रेमो डिसूजा का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+