अमिताभ के बाद रेखा को मिला ये खास फ्रेंड! लंबे समय से चली आ रही दोस्ती, जानें कौन है ये मिस्ट्री मैन?
Rekha With Mystery Man: हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रेखा भी नजर आईं। रेखा नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी को आशीर्वाद देती दिखीं। एक्ट्रेस अकसर किसी भी इवेंट में बहुत कम ही लोगों के साथ दिखती हैं। इस इवेंट में भी वे किसी के साथ नजर नहीं आईं। मगर उनके एक खास फ्रेंड की चर्चा जोरों-शोरों पर है।
कौन है रेखा का खास फ्रेंड?
अभिनेत्री रेखा का नाम बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक स्टार के साथ जुड़ा। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले आता है। दोनों के अफेयर की खबरें तो इंडस्ट्री के गलियारों में नई बिल्कुल भी नहीं हैं। ऐसे में इस बीच मिस्ट्री मैन के साथ नजर आने के बाद कई तरह के सवाल फैंस के मन में खड़े हो रहे हैं।

करीबी दोस्त के साथ तस्वीरें
बता दें कि रेखा एक बार नहीं बल्कि कई बार इस शख्स के साथ दिखी हैं। रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो दोस्त बनाने की बात आए तो क्वालिटी पर ज्यादा भरोसा रखती हैं। उनके इंडस्ट्री में बेहद कम दोस्त हैं। ऐसे में जिस शख्स के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी तस्वीरे हैं, वे भी रेखा के करीबी दोस्ती ही हैं।
जानें इस शख्स से जुड़ी खास बातें
Zoom TV की खबर के मुताबिक रेखा जिस शख्स के साथ दिखीं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म फाइनेंसर भरत शाह के बेटे रशेश शाह हैं। एक्ट्रेस की कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो भी चुकी हैं। रेखा और रशेश शाह की सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों को देखने के बाद यही लगता है कि दोनों के बीच काफी गहरा लगाव है। रेखा अकसर इवेंट में उनके साथ दिखती हैं और दोनों की दोस्ती भी काफी पुरानी है।
बताते चलें कि रेखा हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में भी पहुंची थीं, मगर यहां पर उनके ये खास फ्रेंड मौजूद नहीं थे। मगर रेखा के इस फ्रेंड की चर्चा हमेशा से ही होती रही है। एक्ट्रेस अपने दोस्त के साथ काफी खुश नजर आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications