क्या है फरजाना के साथ रेखा का रिश्ता? क्यों दोनों रहते हैं इतने करीब? खुला ये बड़ा राज

Rekha and Farzana: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेसेस में से एक रेखा आज भी उतनी ही सुंदर हैं जितानी पहले हुआ करती थीं। लोग उनकी अदाओं के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। रेखा हमेशा हर इवेंट्स और पार्टी में हंसती-मुस्कुराती नजर आती हैं।

अमिताभ बच्चन के साथ अफेयर के चर्चे
रेखा का प्रोफेशनल करियर जितना शानदार रहा है उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ में दर्द भरा हुआ है। एक समय पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ रेखा के अफेयर के जबरदस्त चर्चे हुआ करते थे। हालांकि अमिताभ बच्चन उस समय शादीशुदा थे और उन्होंने रेखा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बात नहीं कही।

Rekha and Farzana

बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से रेखा की शादी
वहीं रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के 7 महीने बाद ही रेखा के पति मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के 3 महीने बाद ही रेखा अपने पति मुकेश से बोर हो गई थीं और उन्होंने पति से अलग होने का फैसला कर लिया था।

सेक्रेटरी फरजाना के साथ रहती हैं रेखा
फिलहाल रेखा मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आलीशान बंगले में अपनी सेक्रेटरी फरजाना के साथ रहती हैं। फरजाना ही रेखा की सारी चीजें मैनेज करती हैं। फरजाना एक्ट्रेस की सेक्रेटरी होने के साथ साथ उनकी कंसल्टेंट और काफी अच्छी दोस्त भी हैं।

30 साल से दोनों साथ में हैं
रेखा ने एक इंटरव्यू में फरजाना को अपनी सोल सिस्टर बताया था। पिछले 30 साल से दोनों साथ में हैं। आपको बता दें कि फरजाना टॉम बॉय की तरह रहना पसंद करती हैं। फरजाना अधिकतर समय शर्ट और पैंट में नजर आती हैं। वह साये की तरह रेखा के साथ साथ रहती हैं।

रेखा के मुश्किल वक्त में फरजाना ने दिया था साथ
फरजाना कैमरे के सामने आने से हमेशा बचती हैं। उन्हें लाइमलाइट में रहना भी पसंद नहीं है। वह रेखा को ही हमेशा सामने रखती हैं। फरजाना रेखा के काफी करीब नजर आती हैं। कहा जाता है कि रेखा के मुश्किल वक्त में फरजाना ने उनका साथ दिया था। वह रेखा के साथ खड़ी रही थीं।

डायरेक्टर बनना चाहती थीं फरजाना
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फरजाना के पिता बॉलीवुड में प्रोडक्शन कंट्रोलर थे। वहीं फरजाना भी डायरेक्टर बनना चाहती थीं। यासिर उस्मान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फरजाना ने कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था लेकिन इसमें उनका मन नहीं लगा।

रेखा के सुख दुख में साथ खड़ी रहती हैं फरजाना
उसी दौरान फरजाना की रेखा से मुलाकात हुई थी। पहले दोनों में अच्छी दोस्ती हुई और बाद में फरजाना रेखी की सेक्रेटरी और मैनेजर बन गईं। फरजाना रेखा के हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी रहती हैं और उनको सपोर्ट करती हैं। दोनों एक दूसरे का साथ देते नजर आते हैं।

फरजाना ने रेखा की मां का रखा था ख्याल
यासिर उस्मान ने इंटरव्यू में बताया था कि जब रेखा की मां की तबीयत खराब हुई थी को फरजाना ने ही उनका पूरा ख्याल रखा था। वह रेखा की मां ख्याल भी रखती थीं और एक्ट्रेस की भी पूरी मदद करती थीं। रेखा भी फरजाना का काफी ध्यान रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+