'मैं औरत से क्यों नहीं कर सकती शादी?' मैनेजर संग लिव-इन रिलेशनशिप की खबरों के बीच वायरल हुआ रेखा का बयान
सिमी ग्रेवाल के शो में एक बार रेखा पहुंची थी जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने दूसरी शादी को लेकर हैरान कर देने वाला जवाब दिया था।
Rekha: बॉलीवुड में दशकों तक फैंस के दिलों में राज करने वाली एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। लेकिन अपनी फिल्मों से ज्यादा वह अक्सर निजी जिंदगी की वजह से काफी सुर्खियों में रहीं।
दूसरी शादी पर रेखा ने दिया चौंका देने वाला जवाब
रेखा की निजी जिंदगी किसी मिस्ट्री से कम नहीं हैं। अब इन दिनों एक खबरें आ रही हैं कि रेखा और उनकी सेक्रेटरी फरजाना के बीच काफी नजदीकियां हैं। यहां तक कि फरजाना को ही एक्ट्रेस के बेड तक आने की अनुमति है। वहीं इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें रेखा ने दोबारा शादी करने पर चौंका देने वाला जवाब दिया।

मैं किसी औरत से क्यों नहीं कर सकती शादी
आपको बता दें कि, रेखा ने एक बिजनेसमेन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी जिन्होंने शादी के कुछ वक्त बाद ही सुसाइड कर लिया था। ऐसे में जब सिमी ग्रेवाल ने अपने शो में रेखा से दूसरी शादी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, ''तुम्हारा मतलब किसी आदमी से है?'' इस पर सिमी ने कहा, "ठीक है, जाहिर तौर पर महिला नहीं।" इस रेखा ने जवाब दिया, "क्यों नहीं?"
मर्द से शादी पर कही थी ये बात
इसके बाद बातचीत करते हुए रेखा आगे कहती हैं कि, "मेरे दिमाग में, मैंने खुद से, अपने प्रोफेशन से और अपने लव्ड वंस से शादी कर ली है। मैं एक सनकी इंसान नहीं हूं। ये सुनकर सिमी हैरान हो जाती हैं और कहती हैं कि एक पुरुष ही महिला को सुरक्षा दे सकता है। इसके बाद रेखा उनकी बात काटते हुए बोलती हैं, "इसका पुरुष से कोई लेना देना नहीं। सब इस पर निर्भर करता है कि वह कैसी इंसान है"।
क्या अमिताभ बच्चन से रेखा को है प्यार?
इसके अलावा सिमी ग्रेवाल के सामने रेखा ने यह भी कबूल किया था कि वह अमिताभ बच्चन से बेहद प्यार करती हैं। जब सिमी ग्रेवाल ने पूछा क्या उन्हें अमिताभ बच्चन से प्यार है? इस पर रेखा कहती हैं कि, "बिलकुल है..आज तक मुझे ऐसा कोई आदमी, औरत, बच्चा, बूढ़ा नहीं मिला जो उनसे दीवानों की तरह प्यार नहीं करता हो तो मैं कैसे बच सकती हूं। बता दें कि उस दौरान रेखा का ये इंटरव्यू काफी सुर्खियों में रहा था।












Click it and Unblock the Notifications