Exclusive: बोले पद्मश्री सुरेश वाडकर -'रियलिटी शोज ने हमें सुनिधि-श्रेया दिए लेकिन आज..'
नई दिल्ली, 15 सितंबर। 'रियलिटी शो अच्छे भी है और बुरे भी क्योंकि इसके जरिए नई प्रतिभाओं को दुनिया के सामने आने का मौका मिलता है लेकिन आज कल रियलिटी शो के जरिए नए सिंगर्स को चैनल वाले ओवर एक्सपोज करवा देते हैं। जब उनकी सीखने की उम्र होती हैं तो उन्हें चैनल वाले कांट्रेक्ट में बांध देते हैं।' ये कहना है 'सीने में जलन', 'मेघा रे मेघा' और 'चप्पा-चप्पा चरखा चले'... जैसे गीतों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर 'पद्मश्री' सुरेश वाडकर का, जिन्होंने वनइंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में 'रियलिटी शोज' के बारे में अपने विचार साझा किए।

फेसबुक लाइव में सुरेश वाडकर से सवाल किया गया था कि 'वो पुराने रियलिटी शो और आज के रियलिटी शो में बड़ा अंतर क्या देखते हैं?' क्योंकि उनकी शुरुआत खुद एक रियलिटी शो से ही हुई थी। उसी का जवाब का देते हुए संगीत के महान साधक ने कहा कि 'हमारे जमाने के रियलिटी शो और आज के जमाने के रियलिटी शो में बहुत अंतर है। हमारे जमाने में इतना एक्सपोजर नहीं मिलता था। रियलिटी शो की वजह से आज इंडस्ट्री को 'सुनिधि चौहान', 'श्रेया घोषाल' और 'अरिजीत सिंह' जैसे बेहतर सिंगर्स मिले हैं।'
यहां देखें: सुरेश वाडकर का Exclusive Interview
'लेकिन इसके बाद के हुए 'रियलिटी शोज' के सारे सिंगर्स कहां चले गए? दरअसल आजकल गायकों को चैनल वाले कांट्रेक्ट में बांट देते हैं, उनसे शोज करवाए जाते हैं। जिससे नए सिंगर्स को सीखने का मौका नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से इनका भविष्य डूब सा जाता है। ये हमने शत प्रतिशत देखा हुआ है। ये रियलिटी शोज का बहुत बड़ा ड्राबैक है'। मालूम हो कि हाल ही में 'इंडियन आइडल 12' की रियलिटी पर सवाल खड़े हो गए थे। लोगों ने इस पर स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगाया था, हालांकि विवादों में भी रहने के बावजूद इंडियन आइडल का ये सीजन काफी लोकप्रिय रहा।


फिलहाल दोनों एक बार फिर से 'ओ सैयोनी' गाने में साथ नजर आ रहे हैं। ये गाना संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया ने बनाया है और उनके चैनल हिमेश रेशमिया मेलोडीज पर शेयर किया गया है, जो कि लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications