'बदकिस्मती कि औरंगजेब पढ़ाया जाता था, और अब...', 'आदिपुरुष' का फर्स्ट शो देखने के बाद रविकिशन ने बोली ये बात
आदिपुरुष फिल्म देखकर निकले रविकिशन ने कहा पहले औरंगजेब को महिलामंडित किया जाता था लेकिन अब देश का युवा जाग उठा है। पीएम मोदी को मैं सनातनी विचारधारा को जगाने के लिए धन्यवाद देता हूं।
Adipurush: तेलगू फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म आदिपुरूष 16 जून को सिनेमाघरों में रिली हो चुकी है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार दर्शक कर रहे थे।
हिंदी और तेलगू में रिलीज हुई प्रभाष स्टारर आदिपुरुष के रिलीज होते ही गोरखपुर सांसाद रविकिशन फर्स्ट डे फस्ट्र शो देखने पहुंच गए।

अब तक औरंगजेब को महिमामंडित किया जाता था लेकिन अब...
एक्टर से नेता बने सांसद रवि किशन फिल्म देखने के बाद दावा किया कि इस फिल्म को ऐतिहासिक ओपनिंग मिलेगी।
गोरखपुर से भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा अभी तक हमें औरंगजेब के बारे में पढ़ाया जाता था और उसका महिमंडल किया जाता था, लेकिन जब से केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आई है तब से स्थिति बहुत बदल गई है।
फिल्म की तारीफ करते हुए रविकिशन ने बोली बड़ी बात
सांसद रविकिशन ने दावा किया कि पीएम मोदी और सीएम योगी के सत्ता में आने के बाद से अब बड़ी संख्या में देश का युवा भगवान राम की ओर आकर्षित हुए हैं। रविकिशन ने कहा पहले जहां लोग हॉलीवुड फिल्म देखकर अवाक हो जाते हैं, आज रिलीज हुई आदिपुरुष भी उसी टक्कर की है।
फिल्म देखकर अवाक रह जाएंगे दर्शक
फिल्म देखने के बाद रविकिशन ने कहा आदिपुरुष को देखने के बाद दर्शकों का मुंह खुला का खुला ही रह जाएगा।
उन्होंने अपनी बात को दोहराया और बोले ये हम भारतीयों की बदकिस्तमी है कि आज तक हमें औरंगजेब पढ़ाया गया।
देवी-देवताओं को एक लाइन की जगह भी किताबों में नहीं मिली
रविकिशन ने कहा हमारे इतिहास के पन्नों को फाड़ दिया गया । हमारे देश के महारपुरुषों, क्रान्तिकारियों और देवी-देवताओं को एक लाइन की जगह भी किताबों में नहीं मिली।
आज हमारा युवा जाग उठा है
रविकिशन ने दावा किया कि आज पहले जैसी बात नहीं रही आज हमारा युवा जाग उठा है। उन्होंने कहा मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारी सनातनी विचारधारा को जागृत किया। रविकिशन ने कहा अब हमारे युवाओं में हिंदुत्व जागृत हुआ है, वे अब देख रहे हैं कि पुरुषों में उन्हें उत्तम कैसे बनना है।
लोगों से रविकिशन ने कहा फिल्म देखने जरूर जाएं
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा ये फिल्म बहुत अच्छी बनी है। इसको देखने जरूर जाइए। रविकिशन ने काह ये फिल्म कमाई में सारे रिकार्ड ब्रेक करेगी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में ये फिल्म हाउसफुल जा रही है और खूब कमाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications