Ravi Kishan को धमकी देने वाला शख्स पंजाब से गिरफ्तार, गिड़गिड़ाकर मांगी माफी, सामने रखा ऐसा सच
Ravi Kishan: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। विपक्ष लगातार सत्ताधारी भाजपा पर हमले कर रहा है। इस बीच भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के मामले ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी थी। अब इस केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पंजाब के लुधियाना से आरोपी हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार कर ली है। गोरखपुर पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। वह लुधियाना के फतेहगढ़ मोहल्ला, बग्गा कला का निवासी है और वहीं पर कपड़े धोने का काम करता है।

आरोपी अजय कुमार ने गिड़गिड़ाकर मांगी माफी
-पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी कभी बिहार गया ही नहीं जबकि रवि किशन को धमकी देते समय उसने दावा किया था कि वह बिहार के आरा से है और चार दिन बाद बिहार आकर एक्टर की हत्या कर देगा।
-अब पुलिस य भी जांच कर रही है कि धमकी देने की इस घटना के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी अजय कुमार ने बताया कि उसने ये कॉल नशे की हालत में किया था। उसने पुलिस के सामने रोते हुए माफी मांगी और कहा कि वह मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन करता है। उससे गलती हो गई।
आरोपी से हो रही है पूछताछ
गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि ये मामला रामगढ़ताल थाने में दर्ज किया गया था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
रवि किशन के निजी सचिव को आया था धमकी भरा कॉल
-मामले की शुरुआत तब हुई जब रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को एक धमकी भरा फोन आया था। सचिव शिवम द्विवेदी के मुताबिक कॉल पर आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए सांसद रवि किशनको गोली मारने की धमकी दी थी।
-शिवम द्विवेदी ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी को समझाने की कोशिश की कि रवि किशन ने किसी समुदाय के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है, तो वह और अधिक आक्रामक हो गया और गालियां देने लगा था। उसने ये भी कहा था कि उसे रवि किशन की हर गतिविधि की जानकारी है।
राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल
घटना के सामने आने के बाद से उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों राज्यों की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। चुनावी मौसम में भाजपा सांसद रवि किशन को मिली ये धमकी राजनीतिक चर्चाओं का विषय बनी हुई है। पुलिस अब मामले की पूरी जांच कर रही है कि आरोपी ने ये कॉल किस उद्देश्य से और किसके इशारे पर किया था।












Click it and Unblock the Notifications