'ऑस्कर में एंट्री मारेगी फिल्म, नहीं पता था' लापता लेडीज की सक्सेस पर रवि किशन को नहीं हुआ यकीन
Ravi Kishan on Laapata Ladies Success: आमिर खान और किरण राव की फिल्म लापता लेडीज एक बार फिर चर्चा में आई, जब फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई। यूं तो फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों को छूने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी, मगर इसके ऑस्कर में जाने की खबर सुनकर हर कोई सरप्राइस के साथ खुश भी है। हाल ही में इस मसले पर फिल्म में पुलिसवाले का किरदार निभाने वाले रवि किशन ने रिएक्शन दिया है।
रवि किशन ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा है...मेरी पहली कोई फिल्म ऑस्कर में गई है...सबकी मेहनत रंग लाई है...क्यों आज यह नया भारत, आत्मनिर्भर भारत जो पूरे विश्व में चर्चा में है, क्यों आगे आ रहा है, उसका कारण क्या है, यह फिल्म वो दर्शाती है...मैं बहुत खुश हूं...

एक्टर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। मेरे 34 साल के करियर में पहली फिल्म ऑस्कर में गई है। मैं इस सक्सेस का पूरा पूरा क्रेडिट आमिर खान, किरण राव और अपने साथ कलाकारों समेत राइटर्स को देना चाहता हूं।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि भारत के जो देहात हैं, गांव है, ये पूरा विश्व देखेगा। पूरी दुनिया देखेगी कि क्यों आज भारत ये नया भारत ये आत्मनिर्भर भारत जो चर्चा में है, क्यों आगे आ रहा है। उसका कारण क्या है। ये फिल्म वो दर्शाती है। आत्मनिर्भर भारत दिखेगा, कैसे एक बेटी अपने सपनों से लड़ती है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान या फिर शूटिंग के दौरान हमने ये नहीं सोचा था कि ये ऑस्कर में एंट्री मारेगी। फिल्म हिट होगी, फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिलेगा, ये तो हमें पता था मगर ऑस्कर में नॉमिनेट होगी, ये हमने नहीं सोचा होगा।
रवि किशन ने फिल्म के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि इस फिल्म को टैक्स फ्री करके पूरे देश को थिएटर में दोबारा दिखाना चाहिए। ऐसी फिल्में बेहद कम बनती हैं। आपके सपनों की हत्या नहीं होनी चाहिए, आप कुछ कर गुजरना चाहते हैं तो करना चाहिए। ये फिल्म ये सारी बातें दिखाती है। ये सीख की किताब है।












Click it and Unblock the Notifications