रवि दूबे की हालत ने लोगों को किया परेशान, झूलती मांसपेशियों को देख हो जाएंगे हैरान, आखिर क्या हो गई बात

Ravi Dubey Transformation: रवि दूबे का कहना है कि ये ट्रांसफॉर्मेशन केवल बाहरी ही नहीं है बल्कि अपने इस किरदार के लिए उन्हें मेंटल ट्रांसफॉर्मेशन भी करना पड़ा है।

ravi dubey

Ravi Dubey Transformation: टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले एक्टर रवि दुबे इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिलहाल रवि दूबे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल रवि दुबे ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए अपने लुक में काफी बदलाव किया है या फिर ये भी कहा जा सकता है कि रवि दूबे ने अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनका ये नया अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनके इस लुक को देखकर हैरान हो गए हैं। रवि दूबे अपनी लेटेस्ट तस्वीर में काफी बूढ़े और अजीब से नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि रवि को तस्वीर में पहचान पाना मुश्किल हो गया है।

रवि दूबे का हैरान करने वाला नया लुक

आपको बता दें कि रवि दुबे का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म 'फराडे' का है, जो उनके करियर का अब तक का सबसे मुश्किल किरदार साबित हो रहा है। तस्वीर को देखते ही हर कोई हैरान हो रहा है। रवि दूबे ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

रवि दूबे को कोई नहीं पहचान पा रहा है

रवि दूबे का कहना है कि ये ट्रांसफॉर्मेशन केवल बाहरी ही नहीं है बल्कि अपने इस किरदार के लिए उन्हें मेंटल ट्रांसफॉर्मेशन भी करना पड़ा है। रवि दुबे ने अपने जन्मदिन के मौके इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वह बेहद ही खूंखार दिखाई दे रहे थे। इसके तुरंत बाद उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्हें कोई पहनान नहीं पा रहा था। अब जो नई तस्वीर सामने आई है, वह भी हैरान करने वाली है।

रवि दूबे की नई तस्वीर हो रही है वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवि दूबे अपनी इस फिल्म को पैन इंडिया तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं बल्कि उनकी प्लानिंग इसे इंटरनैशनल लेवल पर ले जाने की है। रवि दूबे का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने न केवल अपना बाहरी लुक बदला है बल्कि मानसिक रूप से भी उन्होंने खुद को इसके लिए तैयार किया है।

फिल्म में एक अलग किरदार में नजर आएंगे रवि दूबे

फिल्म में एक अलग किरदार में नजर आएंगे रवि दूबे

जानकारी के अनुसार इस फिल्म को रवि दुबे और उनकी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस शरगुन मेहता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। रवि ने अपने इस नए ट्रॉसफॉर्मेशन लुक को लेकर 'आज तक' से बातचीत की और इसके बारे में बहुत कुछ बताया है। उन्होंने कहा कि ये एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म है और इस तरह कि फिल्म कम देखने को मिलती है। रवि दूबे ने बताया- इस फिल्म नाम एक साइंटिस्ट पर बेस्ड है, जिसका नाम माइकल फैराडे था। हालांकि कहानी क्या है, इसे अभी राज ही रहने दें।

नए लुक के लिए रवि ने की है कड़ी मेहनत

नए लुक के लिए रवि ने की है कड़ी मेहनत

रवि दूबे ने आगे बताया- अभी फिल्म की शूटिंग थोड़ी बची हुई है जो कि यूके में होनी है। मैंने अपने इस रोल के लिए जितना फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर ध्यान दिया है उससे कहीं ज्यादा अपने साइकलॉजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा- मसल्स को झूलता हुआ दिखाने के लिए मैंने जमकर एक्सरसाइज की और फैट्स बढ़ाने के लिए खूब मेहनत की।

मेकअप में लगता है 4 घंटे का समय

मेकअप में लगता है 4 घंटे का समय

रवि दूबे ने बताया कि करीब एक महीने से वह लिथार्जी दिखने के लिए स्ट्रैटिजिक वर्कआउट कर रहे हैं और ये वर्कआउट काफी अलग होता है। रवि ने ये भी बताया कि इस रोल के लिए उन्हें घंटों प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद लेनी पड़ती है। रवि ने बताया कि उन्हें शूटिंग के लिए रेडी होने में 4 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। हालांकि बाद में इस लुक को देखने के बाद फिल्म की टीम भी हैरान हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+