रवीना टंडन ने एक्टर को 'किस' करते ही कर दी थी उल्टी, आपबीती और हीरो का नाम जान दिमाग बन जाएगा चकरघिन्नी
Raveena Tandon vomited after kissing an actor: टिप टिप बरसा पानी फेम एक्ट्रेस रवीना टंडन किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उन्होंने 1991 में सलमान खान की फिल्म पत्थर के फूल से डेब्यू किया था। हिंदी के अलावा रवीना ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। तीन दशक के करियर में रवीना ने कई आयकॉनिक किरदार निभाए हैं।
हालांकि रवीना को फेम दिलवाले और लाड़ला जैसी फिल्मों से मिला। लेकिन कम लोगों को पता होगा कि इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में रवीना के साथ एक बहुत बुरा और डरावना एक्सपीरियंस रहा है। जी हां, एक हीरो को किस (लिपलॉक) करने में उल्टी आ गई थी। क्या हुआ था और कौन था एक्टर इसके लिए आप ये पूरी रिपोर्ट पढ़िए।

दरअसल, रवीना टंडन एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान मेल एक्टर के लिप से उनका लिप गलती से टकरा गया था। जिसके बाद उनका उल्टी कर-कर के बुरा हाल हुआ था। इस बारे में रवीना ने कहा, मुझे अभी भी याद है मैं एक हीरो के साथ एक सीन कर रही थी। वो सीन थोड़ा रफ था। गलती से तभी उसके होंठ मेरे होंठ से टच हो गए थे। हालांकि ये गलती से हुआ था। इसके बाद मैं अपने कमरे में गई और उल्टी कर दी। वो इसलिए क्योंकि मैं बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं थी। बाद में मुझसे उस एक्ट्रेस ने माफी भी मांगी थी। बता दें, इस पूरी बातचीत में रवीना ने उस एक्टर का नाम और फिल्म का नाम नहीं बताया।
रवीना टंडन नो किसिंग पॉलिसी के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने अपने करियर में किसिंग सीन से दूरी बनाई हुई है। रवीना ने ये फैसला अपने करियर की शुरुआत में ही ले लिया था। बता दें, अब रवीना की बेटी राशा भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म आजाद थी। हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर पैसे नहीं कमा पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications