अक्षय कुमार से हुए ब्रेकअप के दर्द से कैसे उभरीं रवीना टंडन? सगाई टूटने के बाद रो-रोकर ऐसी हो गई थी हालत
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस बता रही हैं कि अक्षय कुमार से सगाई टूटने के बाद वह कितनी ज्यादा टूट चुकी थीं।

Raveena Tandon Akshay Kumar: रवीना टंडन और अक्षय कुमार के रिश्ता खूब चर्चा में था। दोनों की जोड़ी फैंस को इतनी पसंद थी कि हर कोई इंतजार कर रहा था कब ये कपल शादी करेगा। हालांकि रवीना और अक्षय ने सगाई जरूर की थी लेकिन उसके कुछ वक्त बाद ये रिश्ता टूट गया था। अब एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि ये रिश्ता टूटने की वजह से वह किस तरह टूट गई थीं।
अक्षय संग टूटे रिश्ते पर बोलीं रवीना
रवीना टंडन के पुराने इंटरव्यू का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह अक्षय कुमार संग हुए ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गईं। साथ ही उन्होंने बताया कि, रिश्ता टूटने के बाद कैसे वह मजबूती से बाहर आईं। साथ ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया उस वक्त उनके पास कोई फिल्म नहीं थी।
बताया सगाई टूटने के दर्द से कैसे उभरी एक्ट्रेस
रवीना टंडन ने कहा, 'जब मेरी सगाई टूटी थी तब मेरे पास कोई काम नहीं था। मुझे समझ नहीं आता था कि मैं अब आगे क्या करूंगी। तो उस दौरान मुझे रातों को नींद नहीं आती थी, तब मैं अपनी गाड़ी लेती थी म्यूजिक ऑन करती थी और मैं ड्राइव पर निकल जाती थी। एक रात मेरी नजर ऐसे ही सड़क के किनारे झोपड़ों पर गई। जब एक-एक झोपड़ों का नजारा देखा तो मुझे अहसास हुआ कि भगवान ने मेरी आंखें खोल दी।'
खुद को दी हिम्मत
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'उस झोपड़े में एक आदमी पीकर अपनी पत्नी को मार रहा था। बच्चा बाहर नंगा बारिश में जोर-जोर से रो रहा था। दूसरे घर में एक महिला प्लास्टिक लगाए जा रही थी, बारिश को रोकने के लिए। इसके बाद मैंने सोचा कि आखिर मैं क्यों रो रही हूं जब भगवान ने मुझे हाथ पैर दिए हैं। मैं कुछ ना कुछ कर लूंगी इसमें रोने वाली क्या बात है। जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया वह उनके कर्म हैं। भगवान सब देख रहा है।
रवीना टंडन नहीं रोक पाईं आंसू
रवीना टंडन इस बारे में बात करते हुए इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं कि, 'मैंने जो कर्म किए हैं उसका भविष्य में मुझे फल जरूर मिलेगा। भगवान ने मुझे मेरे जीवन में दो बच्चे और खूबसूरत घर दिया है। मेरे पास दोनों हाथ और दोनों पैर हैं। लोग आपको खूबसूरत बुलाते हैं।' इसके बाद एक्ट्रेस अपने इमोशन नहीं रोक पाती और एक्ट्रेस की आंखों से आंसू छलक उठे।
रवीना और अक्षय की शादी
बता दें कि, अक्षय कुमार और रवीना टंडन का ब्रेकअप साल 1995 में हुआ था। इसके बाद जहां एक्टर ने राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से साल 2001 में शादी की। तो वहीं रवीना टंडन ने 2004 में फिल्म प्रोड्यूसर अनिल थडानी से शादी कर ली थी। फिलहाल दोनों अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications