अजय देवगन की फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, इस दिन होगी रिलीज

Rasha Thadani Bollywood Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले काफी समय से उनके एक्टिंग करियर को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। खबर है कि राश थडानी जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। आपको बता दें कि राशा थडानी को कुछ हफ्ते पहले अभिषेक कपूर के साथ लंच करते हुए भी देखा गया था।

वहीं आशा थडानी डायरेक्टर अभिषेक कपूर के ऑफिस से भी बाहर निकलते हुए नजर आई थीं। अब ये बात कंफर्म हो चुकी है कि राशा थडानी डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपर्ट्स की मानें तो इस फिल्म से राथा थडानी के साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी राशा के साथ इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

rasha thadani

राशा थडानी की डेब्यू फिल्म
आपको बता दें कि राशा थडानी की डेब्यू फिल्म की अनाउंसमेंट की जा चुकी है। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है, लेकिन रिलीज डेट सामने आ चुकी है। ये फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे।

रवीना टंडन की बेटी की बॉलीवुड में एंट्री
आपको बता दें कि राशा थडानी और अमन देवगन की इस अपकमिंग फिल्म के डायरेक्टर रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर हैं। आपको बता दें कि रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी से पहले अभिषेक कपूर ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। आपको बता दें कि राशा फिल्मों में आने से पहले ही पैपराजी के बीच में काफी पॉपुलर हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+